Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..
    छत्तीसगढ़

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य खेल अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। अलंकरण समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल एवं श्री विजय बघेल विशिष्ट अतिथि आदि की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 के लिए 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को राज्य खेल अलंकरण प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ी का परिश्रम, अनुशासन और संघर्ष केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसकी सफलता से पूरे प्रदेश और देश का गौरव बढ़ता है।

    छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधनों और अवसरों की कमी के कारण पीछे न रहना पड़े। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जा रहा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए भी लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है, जिससे उनके लिए शासकीय सेवा में नियुक्ति का रास्ता खुला है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को सम्मान और प्रोत्साहन देने के साथ उनके भविष्य को संवारना भी सरकार की प्राथमिकता है।

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार

    इससे प्रदेश के युवाओं में खेलों को करियर के रूप में अपनाने का विश्वास और मजबूत होगा। महासमुन्द जिले के फार्च्यून नेत्रहीन विद्यालय करमापटपर बागबहारा के 03 पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी लक्की यादव, सुखदेव एवं निखिल यादव को राज्य खेल अलंकरण से पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। लक्की यादव पिता श्री कुमार यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार वर्ष 2025-26 से सम्मानित किया गया जिसमें अलंकरण फलक, प्रमाण पत्र एवं राशि 03 लाख रु. प्रदाय किया गया। लक्की यादव ने विश्व पैरा एथलेटिक्स 2026 नई दिल्ली में रजत पदक प्राप्त किया था।

    सुखदेव पिता श्री छत्रपाल को शहीद कौशल यादव पुरस्कार वर्ष 2024-25 से सम्मानित किया गया जिसमें अलंकरण फलक, प्रमाण पत्र एवं राशि 1.50 लाख रु. प्रदाय किया गया। सुकदेव ने पैरा एथलेटिक्स खेल में वर्ष 2024-25 में 23वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप दिनांक 18 से 20 फरवरी 2025 चेन्नई तमिलनाडू में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। 13वीं जूनियर नेशनल एवं सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 15 से 17 जुलाई 2024 बेंगलुरू में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 12वीं जूनियर नेशनल एवं सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 27 से 29 जनवरी 2023 गुजरात में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। निखिल यादव पिता श्री दाऊ लाल यादव को शहीद कौशल यादव पुरस्कार वर्ष 2025-26 से सम्मानित किया गया जिसमें अलंकरण फलक, प्रमाण पत्र एवं राशि 1.50 लाख रु. प्रदाय किया गया। निखिल यादव ने 14वीं जूनियर नेशनल एवं सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 29 से 31 अगस्त 2025 ग्वालियर मध्य प्रदेश में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।

    प्रियंका ठाकुर को शहीद पंकज विक्रम सम्मान वर्ष 2023-24 से सम्मानित

    प्रियंका ठाकुर महिला आरक्षक थाना तुमगांव जिला महासमुंद में पदस्थ हैं जो 2016 से लगातार राष्ट्रीय सीनियर वुशु चैम्पियनशिप में शामिल होते हुए छत्तीसगढ़ राज्य को 02 बार कांस्य पदक दिलाने में सफल रहीं हैं। प्रियंका राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त, 2026 के अवसर पर राज्य खेल अलंकरण समारोह 2026 में शहीद पंकज विक्रम सम्मान 2023-2024 से सम्मानित किया गया।

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार

    महासमुन्द की बेटी चांदनी साहू तीरंदाजी को मिला मुख्यमंत्री ट्रॉफी

    चांदनी साहू पिता बलदेव साहू को वर्ष 2024-25 एवं वर्ष 2025-26 के लिए सीनियर महिला टीम को मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने खेल अलंकरण प्राप्त खिलाड़ियों एवं उनके परिवार से मुलाकात कर उनको सम्मानित किया एवं उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। जिले में खेल की गतिविधियां के विकास करने एवं जिले में खेल अकादमी खोले जाने के लिए प्रयास करने कहा गया। इस अवसर पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, खिलाड़ियों के गुरुजन एवं पालक उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के खेल अलंकरण प्राप्त करने पर राज्य पैरा एथलेटिक्स संघ सचिव डीकेश टंडन, जिला पैरा स्पोर्टस संघ सचिव तोरण यादव एवं पदाधिकारियों ने तथा डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवं एन आई एस तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, अरविंद छाबड़ा, रिंकल बग्गा, सोमनाथ साहू, बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के समस्त खिलाड़ी एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता……

    September 1, 2026

    जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन, 4500 से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ….

    September 1, 2026

    ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण…..

    September 1, 2026

    राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात…..

    September 1, 2026

    वर्तमान पर फोकस करें, निरंतर सीखते रहें और समाज के लिए योगदान दें- राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 1, 2026

    26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता – भारोत्तोलन में प्रतिभागियों ने दिखाया अपना जौहर

    September 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उत्तराखंड में खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ शुरू, धामी-आर्या ने किया शुभारंभ; पारंपरिक खेलों को भी मिला मंच

    September 1, 2026

    पैरा एथलेटिक्स में लक्की यादव को शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार एवं सुखदेव व निखिल को मिला शहीद कौशल यादव पुरस्कार…..

    September 1, 2026

    वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पत्रवार्ता……

    September 1, 2026

    उत्तराखंड को कृषि योजनाओं के लिए 106.67 करोड़ की दूसरी किश्त मंजूर

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.