Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….

    News DeskBy News DeskAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से संवाद कर उनके जीवन में आ रहे बदलाव की सराहना की, राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखण्ड मुख्यालय डौण्डीलोहारा के लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मान समारोह के अवसर पर बालोद जिले के महतारी वंदन योजना से लाभान्वित 05 हितग्राहियों से बातचीत कर इस योजना के फलस्वरूप उन्हें मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह उन्हें मिलने वाली 01 हजार रूपये की राशि से उनके जीवन में आ रहे व्यापक बदलाव की भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय से आत्मयी बातचीत कर बालोद जिले के सभी हितग्राही महिलाएं बहुत ही अभिभूत नजर आ रही थीं।

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय बहुत ही सहज एवं आत्मीय ढंग से जिले के 05 महिला हितग्राहियों से बातचीत कर इस योजना के माध्यम से जीवन में हो रहे बदलाव के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर नगर पंचायत डौण्डीलोहारा निवासी श्रीमती जुही सोनी ने बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजना के माध्यम से लोन लेकर ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई मशीन का कार्य प्रारंभ किया है। इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह से 06 से 07 हजार रूपये प्रतिमाह की आमदनी प्राप्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए महतारी वंदन योजना उनके जीवन स्तर में सुधार एवं बदलाव के लिए बहुत ही कारगर एवं उपयोगी साबित हुआ है। इसके लिए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

    इसी तरह ग्राम हरदी निवासी श्रीमती भूमिका साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से संवाद करते हुए बताया कि उन्होंने महतारी वंदन योजना की राशि से सीमेंट का गमला एवं तुलसी चैरा निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। इस कार्य से उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रूपये की आमदनी हो जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग सोशल मीडिया के कार्य में भी लगा रही है। भूमिका साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार के महतारी वंदन योजना को अपने जैसे अनेक जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत बड़ा सहारा बताते हुए इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की।

    राज्य के मुखिया से आत्मीय बातचीत कर अभिभूत हुई हितग्राही महिलाएं

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम कोरगुड़ा निवासी श्रीमती सरोज देवांगन ने इस योजना की मुक्तकंठ से सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिलने वाली प्रतिमाह मिलने वाली राशि से आटा चक्की का कार्य प्रारंभ किया है। जिससे उन्हें प्रतिमाह 03 से 04 हजार रूपये की आमदनी हो रही है। इसी तरह इस योजना की सराहना ग्राम तुड़मुड़ा निवासी श्रीमती बसंती बाई ने भी राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना को अपने जैसे अनेक जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया है।

    उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस योजना से मिल रहे राशि के लाभ के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस योजना से मिल रहे राशि से छोटा व्यापार प्रारंभ किया है। वे आसपास के बाजार में जाकर चना, फल्ली आदि खाद्य सामग्रियों की बिक्री कार्य कर रही हैं। इससे उन्हें प्रतिमाह 05 से 06 हजार रूपये तक की आमदनी हो जाती है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस योजना से मिल रहे राशि के फलस्वरूप हितग्राहियों के जीवन में आ रहे व्यापक बदलाव को महतारी वंदन योजना की वास्तविक सार्थकता बताते हुए इसकी सराहना की है। श्री साय ने महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए इस योजना से प्रतिमाह मिलने वाले राशि का सदुपयोग करने को कहा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना….

    October 21, 2026

    अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय….

    October 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मौसम का असर: केदारनाथ में पाइपलाइन जमी, केरल में ट्रेन का इंजन बेपटरी; MP में बारिश की चेतावनी

    October 22, 2026

    देहरादून का AQI 72, ऋषिकेश में 38 दर्ज हुआ वायु गुणवत्ता सूचकांक

    October 22, 2026

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.