Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»रूस और ईरान के बीच सीक्रेट डील का खुलासा, व्लादिमीर पुतिन के इरादों से अमेरिका-ब्रिटेन को टेंशन…
    विदेश

    रूस और ईरान के बीच सीक्रेट डील का खुलासा, व्लादिमीर पुतिन के इरादों से अमेरिका-ब्रिटेन को टेंशन…

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस और ईरान के बीच सीक्रेट डील का खुलासा, व्लादिमीर पुतिन के इरादों से अमेरिका-ब्रिटेन को टेंशन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे भीषण संघर्ष और युद्धविराम के प्रयासों के बीच अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों ने व्लादिमीर पुतिन के खतरनाक इरादों पर चिंता जताई है।

    रिपोर्ट है कि रूस और ईरान के बीच सीक्रेट डील हुई है। जिसमें रूस ईरान को परमाणु संपन्न देश बनाने के लिए गुप्त सूचना और टेक्नोनॉजी की मदद कर रहा है, बदले में ईरान रूस को यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में बैलिस्टिक मिसाइलें दे रहा है।

    कुछ दिन पहले यूक्रेन ने पश्चिम सहयोगियों से विनती की थी कि उसे भी कम दूरी की मिसाइलों की मदद दी जाए क्योंकि रूस को ईरान से फतह-360 समेत कई बैलिस्टिक मिसाइलें मिल रही हैं।

    मामले से परिचित अधिकारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि क्रेमलिन (रूस) ने हाल के महीनों में परमाणु हथियार प्राप्त करने की अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर ईरान के साथ अपना सहयोग बढ़ाया है।

    उन्होंने बताया कि इस सप्ताह वाशिंगटन में अमेरिका और ब्रिटेन के अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की। ब्रिटिश प्रधान मंत्री स्टार्मर और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इसे चिंताजनक माना है।

    व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एक प्रवक्ता के अनुसार, बाइडेन का प्रशासन ईरान की परमाणु गतिविधियों से बहुत चिंतित है।

    प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि बाइडेन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ईरान द्वारा किसी भी परमाणु वृद्धि को रोकने के लिए अमेरिका पूरी ताकत झोंकने को तैयार है।

    उधर, रूस के विदेश मंत्रालय और वियना में ईरानी दूतावास ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

    इससे पहले अमेरिका और ब्रिटेन के विदेश मंत्रियों ने रूस और ईरान के बीच नई डील को लेकर चिंता जताई थी। तब यूक्रेन ने आरोप लगाया था कि ईरान रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें सप्लाई कर रहा है।

    हालांकि युद्ध के दौरान रूस द्वारा ईरानी मिसाइलों के इस्तेमाल की पुष्टि नहीं हो पाई थी। इससे पहले रूस यूक्रेन हमलों में ईरानी ड्रोनों का इस्तेमाल कर चुका है।

    अमेरिकी विदेश विभाग ने शनिवार को एक संयुक्त बयान में कहा, एंटनी ब्लिंकन और ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी लंदन में बातचीत के दौरान इस बात पर सहमत हुए कि “ईरान का परमाणु कार्यक्रम कभी भी इतना उन्नत नहीं था।”

    उधर, ईरान इस बात पर ज़ोर दे रहा है कि वह परमाणु हथियार बनाने पर विचार नहीं कर रहा है, हालांकि चिंता जरूर जताई कि वह इजरायल के साथ बढ़ते तनाव के जवाब में उनका निर्माण कर सकता है।

    The post रूस और ईरान के बीच सीक्रेट डील का खुलासा, व्लादिमीर पुतिन के इरादों से अमेरिका-ब्रिटेन को टेंशन… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.