Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने वित्त मंत्री सीतारमण के सामने रखा खुरपिया IMC का रिपोर्ट कार्ड….
    राज्य

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने वित्त मंत्री सीतारमण के सामने रखा खुरपिया IMC का रिपोर्ट कार्ड….

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने वित्त मंत्री सीतारमण के सामने रखा खुरपिया IMC का रिपोर्ट कार्ड….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की तृतीय शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग किया. इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC), खुरपिया परियोजना की प्रगति से जुड़ी जानकारी साझा की.

    बैठक में देशभर के औद्योगिक कॉरिडोर से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन, प्रगति और आधारभूत सुविधाओं के विकास की समीक्षा की गई.

    परियोजना पर जोर

    सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार IMC खुरपिया को प्रदेश के औद्योगिक विकास का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने के लिए समर्पित है. उन्होंने परियोजना के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और सफल विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता जताई.

    उन्होंने बताया कि परियोजना के लिए आवंटित 1,002 एकड़ भूमि पूरी तरह NUITL के कब्जे में है. स्थल पर किसी प्रकार की बाधा नहीं है, जिससे निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के अनुसार आगे बढ़ सकेगा.

    IMC खुरपिया के विकास के लिए EPC अनुबंध 20 मार्च 2026 को किया गया है और निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है. परियोजना के तहत कुल 24.1 किलोमीटर Right of Way (ROW) को क्लियर कर EPC ठेकेदार को उपलब्ध करा दिया गया है. इसके बाद सड़क निर्माण सहित अन्य बुनियादी कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े औद्योगिक क्लस्टर की सफलता के लिए केवल औद्योगिक इकाइयों की स्थापना पर्याप्त नहीं है, बल्कि मजबूत कनेक्टिविटी, विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति और आधुनिक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर भी जरूरी है.

    सड़क और बिजली

    राज्य सरकार IMC खुरपिया की बाहरी अवसंरचना को प्राथमिकता दे रही है. इसके तहत नागला-किच्छा SH-44 के करीब 10.7 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. इससे परियोजना को बेहतर सड़क संपर्क मिलने के साथ क्षेत्रीय औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी.

    परियोजना के लिए निर्बाध और पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए PITCUL की ओर से 400/220 केवी उपकेंद्र के समयबद्ध निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही और समन्वय किया जा रहा है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत विद्युत और सड़क कनेक्टिविटी IMC में स्थापित होने वाली इकाइयों के लिए ठोस आधार उपलब्ध कराएगी.

    दिसंबर 2028 लक्ष्य

    सीएम धामी ने बैठक में बताया कि IMC खुरपिया के ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कामों को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने अधिकारियों को हर चरण की लगातार निगरानी करने, विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व गति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि IMC खुरपिया प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को नई गति देने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. सरकार का प्रयास है कि परियोजना के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर मिलें तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें.

    सीएम धामी ने कहा कि परियोजना को निर्धारित समयसीमा में धरातल पर उतारने के लिए भारत सरकार और NICDIT/NICDC की ओर से गठित SPV से आवश्यक सहयोग और समन्वय की अपेक्षा है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, धामी ने किया ऐलान; देहरादून में बनेंगे ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टीस्टोरी बैरक….

    October 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना….

    October 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.