Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च…..
    छत्तीसगढ़

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च…..

    News DeskBy News DeskAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर कैंडल मार्च…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ के सिंदूर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभाजन की पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को दर्शाती छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। उपस्थित लोगों ने काली पट्टी बांधकर विभाजन की विभीषिका के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके पश्चात वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला गया और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।

    विभाजन केवल भू-भाग का नहीं, समाज और संस्कृति की भी गहरी पीड़ा

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि भारत विभाजन की पीड़ा को समझने के लिए इतिहास के उस दौर को जानना आवश्यक है, जब भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का विस्तार आज के पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान तक था। उन्होंने कहा कि हड़प्पा, मोहनजोदड़ो और तक्षशिला जैसे ऐतिहासिक स्थल आज पाकिस्तान में हैं, वहीं राष्ट्रगान के रचयिता रवीन्द्रनाथ टैगोर का पैतृक गांव वर्तमान बांग्लादेश में है। यह इतिहास बताता है कि विभाजन केवल भू-भाग का विभाजन नहीं था, बल्कि समाज और संस्कृति को भी इसकी गहरी पीड़ा झेलनी पड़ी।

    सिंदूर पार्क में विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

    मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जब कोई देश कमजोर होता है तो उसका दुष्परिणाम पूरे समाज को भुगतना पड़ता है। इसलिए देश की मजबूती और एकता सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक में राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना होना जरूरी है। विभाजन की परिस्थितियों से सीख लेकर हमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की पीड़ा से अवगत कराना है, ताकि वे ऐसी परिस्थितियों से बचने और राष्ट्र की एकता को मजबूत करने का महत्व समझ सकें।

    छायाचित्र प्रदर्शनी के जरिए दिखाई गई विभाजन की पीड़ा

    सिंदूर पार्क में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में भारत विभाजन के समय की परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष और आम नागरिकों की पीड़ा को प्रदर्शित किया गया। नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों की जानकारी प्राप्त की।

    सिंदूर पार्क में विभाजन की पीड़ा को स्मरण कर राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

    इसके बाद वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अगुवाई में निकाले गए कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। लोगों ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महापौर श्री जीवर्धन चौहान, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी  सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….

    October 20, 2026

    अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत, 80 किलोलीटर क्षमता के जलागार से सुदृढ़ हुई गांव की पेयजल व्यवस्था…..

    October 20, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने माँ चंद्रहासिनी देवी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की…..

    October 20, 2026

    गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    October 20, 2026

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    October 20, 2026

    सत्य और धर्म की विजय का शाश्वत संदेश देता है विजयादशमी का पर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू, नवंबर में बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के कपाट; जानें अंतिम दर्शन की तारीखें……

    October 20, 2026

    Uttarakhand News: दशहरे पर CM धामी का सुशासन का संदेश, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त; दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई का भी किया जिक्र…..

    October 20, 2026

    ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….

    October 20, 2026

    अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत, 80 किलोलीटर क्षमता के जलागार से सुदृढ़ हुई गांव की पेयजल व्यवस्था…..

    October 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.