Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
    छत्तीसगढ़

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को, 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर:  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सुकमा जिले में कल 13 अगस्त को आयुष्मान महा अभियान चलाया जाएगा। बस्तर तिरंगा यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमें गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी।

    कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। प्रशासन ने इस विशेष अभियान में 10 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल सके।

    *हर पात्र परिवार को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ*

    अभियान के माध्यम से पात्र परिवारों को आयुष्मान योजना के तहत प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के कैशलेस उपचार की सुविधा का लाभ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

    सुकमा में आयुष्मान महा अभियान 13 अगस्त को

    *कार्ड बनवाने के लिए रखें जरूरी दस्तावेज*

    आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और आवश्यक पहचान दस्तावेज साथ लाना होगा। अभियान के दौरान आयुष्मान कार्ड पूरी तरह निःशुल्क बनाए जाएंगे।

    *गांव पहुंचने पर टीम से जरूर बनवाएं कार्ड*

    कलेक्टर श्री अमित कुमार और जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने जिलेवासियों से अपील की है कि राशन कार्ड में दर्ज परिवार के सभी पात्र सदस्यों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाएं। 13 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचेगी, इसलिए सभी लोग आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहें। जिनका आयुष्मान कार्ड पहले से बना है, उन्हें दोबारा कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है।

    *बुजुर्गों के लिए विशेष अभियान*

    जिला प्रशासन ने विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने का आग्रह किया है। प्रशासन ने संदेश दिया है— “राशन कार्ड में नाम है तो आयुष्मान कार्ड जरूर बनवाएं।”

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन,जल संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी का दिया जाएगा संदेश….

    August 12, 2026

    प्रभारी मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया पौधरोपण, हरेली पर हरित जीपीएम का संकल्प…..

    August 12, 2026

    बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा…..

    August 12, 2026

    रायगढ़ में पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का सफल आयोजन

    August 12, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की…..

    August 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: ताइक्वांडो छात्रा के मामले पर सरकार ने दी सफाई, कहा- रिश्वत मांगने का दावा भ्रामक, मामला निजी संस्था से जुड़ा….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने नेगी के गीतों की अंग्रेजी पुस्तक का किया विमोचन, बोले- लोक संस्कृति के पुरोधा हैं नरेंद्र नेगी…..

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.