Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»गांवों में जनसेवा और संवाद को धार देगा भाजपा का एनजीओ प्रकोष्ठ, हर रविवार चलेगा अभियान
    राज्य

    गांवों में जनसेवा और संवाद को धार देगा भाजपा का एनजीओ प्रकोष्ठ, हर रविवार चलेगा अभियान

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांवों में जनसेवा और संवाद को धार देगा भाजपा का एनजीओ प्रकोष्ठ, हर रविवार चलेगा अभियान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा का एनजीओ प्रकोष्ठ अब गांवों के बीच पहुंचकर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देगा। स्वतंत्रता दिवस से प्रदेशभर में ‘एक रविवार-एक गांव, एक घंटा-समाज के नाम’ अभियान की शुरुआत की जाएगी। अभियान के तहत हर रविवार कार्यकर्ता किसी एक गांव में पहुंचेंगे और ग्रामीणों से संवाद के साथ एक घंटे का सेवा कार्य करेंगे।

    प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुशील बहुगुणा के अनुसार अभियान का मकसद बड़े आयोजनों के बजाय ग्रामीणों के बीच सीधे पहुंचना और उनकी स्थानीय जरूरतों को समझना है। कार्यकर्ता गांव की आवश्यकता के आधार पर छोटे लेकिन प्रभावी सामाजिक कार्यों को अंजाम देंगे।

    स्वच्छता से लेकर पौधरोपण तक होंगे कार्य

    अभियान में गांवों की जरूरत के अनुसार स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जलस्रोतों की सफाई और नशामुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बुजुर्गों से मुलाकात, दिव्यांगजनों की सहायता और जरूरतमंद परिवारों की मदद जैसे कार्य भी किए जाएंगे।

    कार्यक्रम को तीन हिस्सों में बांटा गया है। शुरुआत में 10 मिनट ग्रामीणों के साथ संवाद और संकल्प के लिए होंगे। इसके बाद 40 मिनट सेवा कार्य और अंत में 10 मिनट अभियान की समीक्षा की जाएगी।

    सामाजिक संस्थाओं से भी जोड़ा जाएगा अभियान

    अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिला संयोजकों और सह-संयोजकों के साथ स्थानीय एनजीओ, सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों को भी जोड़ा जाएगा। प्रकोष्ठ की ओर से प्रदेश के अधिक से अधिक गांवों तक अभियान पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

    मधु जैन को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी

    अभियान के संचालन के लिए मधु जैन को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि अभियान के माध्यम से गांवों में जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंचाने और सामाजिक गतिविधियों को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल व खुशहाली का कामना की…

    August 12, 2026

    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 12, 2026

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी….

    August 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.