Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»उत्तराखंड SIR: दावे-आपत्तियों के लिए 13 अगस्त आखिरी मौका, नए मतदाताओं के आवेदनों की भी बड़ी संख्या
    राज्य

    उत्तराखंड SIR: दावे-आपत्तियों के लिए 13 अगस्त आखिरी मौका, नए मतदाताओं के आवेदनों की भी बड़ी संख्या

    News DeskBy News DeskAugust 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उत्तराखंड SIR: दावे-आपत्तियों के लिए 13 अगस्त आखिरी मौका, नए मतदाताओं के आवेदनों की भी बड़ी संख्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार 13 अगस्त तक ही दावे और आपत्तियां जमा की जा सकेंगी। इसके बाद प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    राज्य में SIR के दौरान मतदाता सूची से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रदेशभर में अब तक करीब 70 हजार दावे और आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। इसके अलावा नए मतदाता बनने के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं।

    13 अगस्त के बाद नहीं लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां

    निर्वाचन विभाग के मुताबिक SIR के तहत दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त निर्धारित है। इसके बाद इन पर सुनवाई की प्रक्रिया जारी रहेगी, जो 13 सितंबर तक चलेगी। इस दौरान प्राप्त दावों और आपत्तियों का परीक्षण कर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

    नए मतदाताओं के आवेदन भी जारी

    SIR के दौरान नए मतदाता बनने के इच्छुक लोगों के लिए फॉर्म-6 भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7, संशोधन के लिए फॉर्म-8 तथा अन्य दावों और आपत्तियों के लिए निर्धारित फॉर्म-9, 10 और 11 का इस्तेमाल किया जा रहा है।

    निर्वाचन विभाग के अनुसार नए मतदाता बनने के लिए इन दो दिनों में किए जाने वाले आवेदन भी SIR प्रक्रिया के दौरान शामिल किए जाएंगे। हालांकि, इसके बाद आने वाले आवेदनों पर SIR की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विचार किया जाएगा।

    मैदानी जिलों में ज्यादा आपत्तियां

    SIR के दौरान पहाड़ी जिलों की तुलना में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मतदाता सूची को लेकर अधिक आपत्तियां सामने आई हैं। विशेष रूप से उधमसिंह नगर की जसपुर और काशीपुर जैसी विधानसभा सीटों में बड़ी संख्या में दावे-आपत्तियां प्राप्तहुई हैं।

    अधिकारियों के स्तर से प्राप्त आपत्तियों के आधार पर संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। यदि एक ही व्यक्ति के नाम से पांच से अधिक आपत्तियां दर्ज होती हैं तो मामले की जांच भी कराई जाएगी।

    निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची में किसी भी तरह की त्रुटि को समय रहते दूर किया जा सके।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल व खुशहाली का कामना की…

    August 12, 2026

    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 12, 2026

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी….

    August 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: रूस में 97 दिन बाद घर लौटे पिथौरागढ़ के दो भाई, CM धामी के हस्तक्षेप से सुरक्षित हुई वतन वापसी….

    August 12, 2026

    Uttarakhand News: जल जीवन मिशन की समीक्षा: 14.20 लाख परिवारों को मिला नल कनेक्शन, CM धामी ने दिए हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूरा करने के निर्देश….

    August 12, 2026

    किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.