Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
    छत्तीसगढ़

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    News DeskBy News DeskAugust 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम महलोई में आज विकास कार्यों को नई गति मिली। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने ग्राम महलोई में 15.18 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक कीर्तन भवन का भूमिपूजन किया तथा उप स्वास्थ्य केंद्र के पास निर्मित शेड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों के विकास, गरीबों के कल्याण, किसानों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

    महलोई में 104 गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केवल महलोई गांव में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के 104 हितग्राही हैं। इन गरीब परिवारों के आवास निर्माण के लिए सरकार द्वारा लगभग 1 करोड़ 48 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में बड़ी संख्या में आवास निर्माण होने से निर्माण सामग्री और राजमिस्त्रियों की मांग भी बढ़ी है। गलियों में रेत, गिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री दिखाई दे रही है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण की गति को दर्शाता है।

    महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को लाभ

    वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता दे रही है। उन्होंने बताया कि केवल महलोई गांव में 205 महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है और अब तक उनके खातों में लगभग 52 लाख रुपये की राशि पहुंचाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास जमीन नहीं है और जो धान नहीं बेचते, ऐसे भूमिहीन कृषि मजदूरों की भी सरकार ने चिंता की है। ऐसे परिवारों को भी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं और मजदूरों के हित में संचालित योजनाओं को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।

    पुसौर को महत्वपूर्ण विकास केंद्र के रूप में किया जा रहा विकसित

    श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के साथ-साथ पुसौर क्षेत्र को भी एक महत्वपूर्ण विकास केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि आसपास के गांवों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। पुसौर में रजिस्ट्री कार्यालय शुरू होने से लोगों को रजिस्ट्री संबंधी कार्यों के लिए रायगढ़ जाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। उन्होंने बताया कि युवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रायगढ़ के साथ पुसौर में भी नालंदा परिसर विकसित किया जा रहा है। इसके अलावा पुसौर में जिला अस्पताल के स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बड़े अस्पताल की स्थापना की जा रही है। क्षेत्र की बेटियों को कम लागत में गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुसौर में नर्सिंग कॉलेज भी खोला जा रहा है।

    सामुदायिक कीर्तन भवन से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा मंच

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि ग्राम महलोई में 15 लाख 18 हजार रुपये की लागत से सामुदायिक कीर्तन भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस भवन का उपयोग ग्रामीण कीर्तन, भजन, भागवत कथा, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ-साथ युवाओं के कार्यक्रमों के लिए भी कर सकेंगे। इससे ग्रामीणों को कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अलग से टेंट आदि की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी।

    महलोई में अन्य विकास कार्य भी स्वीकृत

    वित्त मंत्री ने बताया कि महलोई में सामुदायिक कीर्तन भवन के अलावा प्राथमिक शाला में 4 लाख रुपये की लागत से किचन शेड निर्माण, कैलाश घर से कौशिक घर तक 5.92 लाख रुपये की लागत से आरसीसी नाली निर्माण तथा इसी मार्ग पर 8.85 लाख रुपये की लागत से गली के कंक्रीटीकरण एवं जीर्णाेद्धार का कार्य भी प्रस्तावित/स्वीकृत है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को भी प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि सरपंच के नेतृत्व में पूरा गांव मिलकर यह सुनिश्चित करे कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हों और लंबे समय तक ग्रामीणों के उपयोग में आएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब निर्माण मजबूत और टिकाऊ होगा।

    मंदिरों के जीर्णाेद्धार के लिए 2.50 लाख रुपये का सहयोग

    वित्त मंत्री ने महलोई गांव के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों में सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शिव मंदिर के जीर्णाेद्धार एवं निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपये तथा देवलास मंदिर के लिए 1 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक और सनातन परंपराओं को संरक्षित रखने तथा धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में पुसौर अंचल और रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना…..

    October 19, 2026

    गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 19, 2026

    जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….

    October 19, 2026

    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..

    October 19, 2026

    साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..

    October 19, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के अनुसूचित जनजाति वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा….

    October 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना…..

    October 19, 2026

    गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 19, 2026

    जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….

    October 19, 2026

    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..

    October 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.