Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»पत्रकार कल्याण पर सरकार का फोकस, 12 वर्षों में 456 पत्रकारों को 19.41 करोड़ की सहायता
    राज्य

    पत्रकार कल्याण पर सरकार का फोकस, 12 वर्षों में 456 पत्रकारों को 19.41 करोड़ की सहायता

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्रकार कल्याण पर सरकार का फोकस, 12 वर्षों में 456 पत्रकारों को 19.41 करोड़ की सहायता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पत्रकार कल्याण योजना के तहत मान्यता प्राप्त और गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार भी लाभ के पात्र, पीआईबी से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मिलती है CGHS सुविधा

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पत्रकार कल्याण योजना (JWS) के तहत मृत्यु, स्थायी विकलांगता, गंभीर बीमारी या दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने जैसी विषम परिस्थितियों में पत्रकारों और उनके परिवारों को तत्काल एकमुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि वर्ष 2014-15 से 2025-26 के दौरान इस योजना के तहत 456 पत्रकारों और मीडिया कर्मियों अथवा उनके परिवारों को कुल 19.41 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।

    उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) और राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों से मान्यता प्राप्त पत्रकारों के साथ-साथ गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकार भी ले सकते हैं।

    सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पीआईबी से मान्यता प्राप्त पत्रकार और उनके परिवार देशभर में केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) की सुविधाओं के पात्र हैं। इसके तहत सरकारी अस्पतालों के अलावा सीजीएचएस पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में भी निर्धारित दरों पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

    डॉ. मुरुगन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पत्रकारों को मान्यता देने का कार्य प्रेस सूचना ब्यूरो करता है। वर्तमान में 1,786 पत्रकार पीआईबी से मान्यता प्राप्त हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: 1400 से ज्यादा छात्रों से CM धामी का सीधा संवाद, बोले- विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम…

    September 19, 2026

    Uttarakhand News: 10,709 श्रमिक परिवारों को CM धामी की बड़ी सौगात, खातों में पहुंची ₹18.49 करोड़ की सहायता राशि; योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश…..

    September 19, 2026

    Uttarakhand News: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फोन-लैपटॉप नहीं, तो क्या होगा? CM धामी से छात्रा ने पूछा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब….

    September 19, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    September 19, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प….

    September 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: 1400 से ज्यादा छात्रों से CM धामी का सीधा संवाद, बोले- विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम…

    September 19, 2026

    Uttarakhand News: 10,709 श्रमिक परिवारों को CM धामी की बड़ी सौगात, खातों में पहुंची ₹18.49 करोड़ की सहायता राशि; योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश…..

    September 19, 2026

    Uttarakhand News: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए फोन-लैपटॉप नहीं, तो क्या होगा? CM धामी से छात्रा ने पूछा सवाल, जानिए क्या मिला जवाब….

    September 19, 2026

    सेवा सेतु से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, एक ही मंच पर 900 से अधिक शासकीय सेवाएं, घर और गांव के नजदीक मिल रही सुविधाएं….

    September 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.