Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह, 111 अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण
    राज्य

    देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह, 111 अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह, 111 अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए) में शनिवार को 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) के दीक्षांत गृह में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में 111 प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान किए।

    अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज प्रशिक्षण पूरा कर सेवा में प्रवेश करने वाले युवा अधिकारी विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण और मरुस्थलीकरण जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक, नवाचार और जनभागीदारी को साथ लेकर काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों से एआई सहित नई तकनीकों का उपयोग मानवीय संवेदनाओं के साथ करने की अपील की।

    भूपेंद्र यादव ने कहा कि किसी भी लोकसेवक की सबसे बड़ी पहचान उसके नैतिक मूल्य और कार्यशैली होती है। एक अच्छा अधिकारी वही है, जो सबसे पहले एक अच्छा इंसान हो। उन्होंने अधिकारियों से समाज और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

    आईजीएनएफए के निदेशक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खजूरिया ने बताया कि 20 माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 109 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों और भूटान के दो अधिकारी प्रशिक्षुओं सहित कुल 111 अधिकारियों ने प्रशिक्षण पूरा किया। इनमें 75 अधिकारियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ऑनर्स डिप्लोमा हासिल किया। प्रशिक्षण के दौरान वानिकी, वन्यजीव प्रबंधन, पर्यावरणीय सुशासन, नेतृत्व विकास और आधुनिक तकनीकों पर विशेष जोर दिया गया।

    समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को विभिन्न पुरस्कार एवं पदक भी प्रदान किए गए। राजस्थान संवर्ग की सुश्री प्रतीक्षा नानासाहेब काले पूरे बैच में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉपर रहीं।

    इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार, वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव सुशील कुमार अवस्थी, आईसीएफआरई की महानिदेशक कंचन देवी, आईजीएनएफए के वरिष्ठ अधिकारी, एफआरआई एवं भारतीय वन्यजीव संस्थान के अधिकारी, प्रशिक्षु और उनके परिजन भी मौजूद रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    युवा शक्ति और संवाद ही ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी ताकत- सीएम धामी

    August 1, 2026

    एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अफसरों के सामने सीधे रख सकेंगे शिकायत

    August 1, 2026

    कांवड़ मेले में होगी श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा, पहली बार साइबर कमांडो संभालेंगे कमान

    August 1, 2026

    कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजनों से उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की बात

    August 1, 2026

    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विद्यार्थियों को दिलाई 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम की शपथ, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रोपे 50 पौधे

    August 1, 2026

    सर्वाधिक ई-केवाईसी और आधार नामांकन के लिए बस्तर के सीएससी संचालक एवं आधार ऑपरेटर राज्य स्तर पर सम्मानित,वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर किया सम्मानित…

    August 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    युवा शक्ति और संवाद ही ‘विकसित भारत’ की सबसे बड़ी ताकत- सीएम धामी

    August 1, 2026

    देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह, 111 अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

    August 1, 2026

    एमडीडीए की नई पहल: अब हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’, अफसरों के सामने सीधे रख सकेंगे शिकायत

    August 1, 2026

    कांवड़ मेले में होगी श्रद्धालुओं की डिजिटल सुरक्षा, पहली बार साइबर कमांडो संभालेंगे कमान

    August 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.