Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बासमती की खुशबू से फिर महकेगा दून: सफल ट्रायल के बाद 160 किसानों ने संभाली कमान; 75 हेक्टेयर में शुरू हुई खेती
    राज्य

    बासमती की खुशबू से फिर महकेगा दून: सफल ट्रायल के बाद 160 किसानों ने संभाली कमान; 75 हेक्टेयर में शुरू हुई खेती

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बासमती की खुशबू से फिर महकेगा दून: सफल ट्रायल के बाद 160 किसानों ने संभाली कमान; 75 हेक्टेयर में शुरू हुई खेती
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दून की पहचान रही पारंपरिक देहरादून की बासमती को पुनर्जीवित करने की दिशा में जिला प्रशासन, कृषि विभाग और किसानों के संयुक्त प्रयास अब परिणाम देने लगे हैं। वर्ष 2025 में सफल ट्रायल के बाद इस वर्ष जिले में 75 हेक्टेयर क्षेत्र में बासमती की रोपाई शुरू हो गई है। करीब 160 किसान इस अभियान से जुड़े हैं।

    पिछले साल प्रारंभिक ट्रायल के उत्साहजनक परिणामों के बाद इस वर्ष खेती का दायरा बढ़ाया गया है। सहसपुर और विकासनगर के साथ अब रायपुर और डोईवाला के किसान भी दून बासमती की खेती में रुचि दिखा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य बासमती को उसकी विशिष्ट सुगंध और गुणवत्ता के आधार पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, जिससे किसानों को बेहतर बाजार और अधिक आय मिल सके।

    मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि वर्ष 2025 में 65 हेक्टेयर क्षेत्र में 100 से अधिक किसानों ने बासमती की खेती की थी। रीप परियोजना के माध्यम से किसानों से 200 क्विंटल से अधिक धान 65 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा गया और 13 लाख रुपये से अधिक की राशि सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। इस वर्ष भी विपणन और मूल्य संवर्धन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    वैज्ञानिक टेस्टिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी

    दून बासमती के संरक्षण के लिए विकासनगर में सीड बैंक स्थापित करने और वैज्ञानिक टेस्टिंग सुविधा विकसित करने की तैयारी की जा रही है, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध हो सके। मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक समय 550 हेक्टेयर में होने वाली दून बासमती की खेती घटकर 150-200 हेक्टेयर रह गई थी, जिसे फिर से विस्तार देने के प्रयास जारी हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन और कृषि विभाग के सहयोग से दून बासमती की खेती के प्रति विश्वास बढ़ा है और भविष्य में इसके क्षेत्रफल के साथ किसानों की आय में भी वृद्धि की उम्मीद है।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल, दर्रीपारा कवर्धा के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ में बच्चों से घुले-मिले उप मुख्यमंत्री….

    September 25, 2026

    साय कैबिनेट की अहम बैठक, 30 सितंबर को महानदी भवन में जुटेगी मंत्रिपरिषद…..

    September 25, 2026

    भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 25, 2026

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी व्यवस्था समय पर हो पूरा : खाद्य मंत्री बघेल…..

    September 25, 2026

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीएफआईसी की बैठक संपन्न, धमतरी में फ्लैटेड फैक्टरी और राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 बनेगा…..

    September 25, 2026

    स्वच्छता को आदत बनाएं, तभी शहर होंगे स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    September 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल, दर्रीपारा कवर्धा के आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ में बच्चों से घुले-मिले उप मुख्यमंत्री….

    September 25, 2026

    साय कैबिनेट की अहम बैठक, 30 सितंबर को महानदी भवन में जुटेगी मंत्रिपरिषद…..

    September 25, 2026

    भारी बारिश को लेकर पूरा प्रशासन अलर्ट, आमजन की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 25, 2026

    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी व्यवस्था समय पर हो पूरा : खाद्य मंत्री बघेल…..

    September 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.