Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»एनईपी के तहत बदला शैक्षणिक कैलेंडर, स्कूलों और कॉलेजों के लिए न्यूनतम शिक्षण दिवस तय
    राज्य

    एनईपी के तहत बदला शैक्षणिक कैलेंडर, स्कूलों और कॉलेजों के लिए न्यूनतम शिक्षण दिवस तय

    News DeskBy News DeskJuly 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एनईपी के तहत बदला शैक्षणिक कैलेंडर, स्कूलों और कॉलेजों के लिए न्यूनतम शिक्षण दिवस तय
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    देहरादून। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने के लिए विश्वविद्यालयों एवं राजकीय महाविद्यालयों में न्यूनतम 180 दिन एवं प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में 220 दिन कक्षाओं का संचालन अनिवार्य किया जाएगा।

    शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय में राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में अधिकारियों को सभी प्रविधान समयबद्ध ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।

    रोजगारोन्मुख शिक्षा पाठ्यक्रमों पर जोर गुणवत्तापूर्ण एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा के लिए पाठ्यक्रमों का उन्नयन, क्रेडिट ट्रांसफर व्यवस्था, बहुविषयक शिक्षा, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए।

    सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की अपार आइडी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र डिजिलाकर के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध कराने और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने के निर्देश भी दिए गए। राजकीय महाविद्यालय उपलब्ध संसाधनों के आधार पर नैक प्रत्यायन के लिए आवेदन करेंगे।

    एनईपी के तहत मिले 202 कार्यों में से 71 पूरे

    बैठक में उच्च शिक्षा विभाग और एससीईआरटी ने एनईपी-2020 की प्रगति प्रस्तुत की। बताया गया कि एनईपी ट्रैकर के तहत मिले 202 कार्यों में से 71 पूरे हो चुके हैं, 111 पर कार्य जारी है, जबकि 20 कार्यों पर अभी शुरुआत की जानी है। दून और कुमाऊं विवि इस वर्ष एनआइआरएफ रैंकिंग के लिए आवेदन करेंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ओपन एक्सेस बिजली महंगी होने की तैयारी, यूपीसीएल ने 88 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त सरचार्ज का प्रस्ताव दिया

    July 21, 2026

    गंगा कॉरिडोर के विकास को बढ़ावा, मुख्यमंत्री धामी ने 235 करोड़ की योजना का शुभारंभ किया

    July 21, 2026

    जेई-एई भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर युवाओं का सचिवालय कूच, राजधानी में सुरक्षा कड़ी

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों में नई रणनीति लागू, NAAC और NIRF रैंकिंग पर रहेगा फोकस….

    July 20, 2026

    Uttarakhand News: ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने की पहल, सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से मांगी ₹7,800 करोड़ की सहायता….

    July 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एनईपी के तहत बदला शैक्षणिक कैलेंडर, स्कूलों और कॉलेजों के लिए न्यूनतम शिक्षण दिवस तय

    July 21, 2026

    ओपन एक्सेस बिजली महंगी होने की तैयारी, यूपीसीएल ने 88 पैसे प्रति यूनिट अतिरिक्त सरचार्ज का प्रस्ताव दिया

    July 21, 2026

    गंगा कॉरिडोर के विकास को बढ़ावा, मुख्यमंत्री धामी ने 235 करोड़ की योजना का शुभारंभ किया

    July 21, 2026

    जेई-एई भर्ती समेत विभिन्न मांगों को लेकर युवाओं का सचिवालय कूच, राजधानी में सुरक्षा कड़ी

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.