Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»राहुल गांधी के कार्यक्रम से घबराई भाजपा, इसलिए कर रही समानांतर आयोजन : सैलजा
    राज्य

    राहुल गांधी के कार्यक्रम से घबराई भाजपा, इसलिए कर रही समानांतर आयोजन : सैलजा

    News DeskBy News DeskJuly 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राहुल गांधी के कार्यक्रम से घबराई भाजपा, इसलिए कर रही समानांतर आयोजन : सैलजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी एवं सांसद कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी से डरती है, इसलिए उनके कार्यक्रमों के समानांतर आयोजन कर राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रही है।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी डरने वाले नेता नहीं हैं और आने वाले समय में वह कई बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे।

    शनिवार को देहरादून के होटल मधुबन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को देखते हुए राज्य सरकार ने रातोंरात समानांतर कार्यक्रम आयोजित कराया। इससे स्पष्ट है कि भाजपा को सत्ता खोने का भय सताने लगा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच जाएगी।

    लगातार जनता के बीच जाएगी कांग्रेस

    सैलजा ने केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर से लेकर बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी जैसे मामलों में सरकार की जवाबदेही बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में शराब, भूमि और खनन माफियाओं का बोलबाला है तथा सरकार इन पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाएगी और भाजपा सरकार की कथित विफलताओं को जनता के सामने रखेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि चुनाव समय से पहले हों या निर्धारित समय पर, कांग्रेस पूरी तरह तैयार है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान सर्विस वोटरों और कैंटोनमेंट क्षेत्रों के कुछ मतदाताओं के नाम दर्ज करने में अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देगी और इस संबंध में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल चुनाव अधिकारियों से मिलकर शिकायत दर्ज कराएगा।

    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: अतिवृष्टि, चारधाम यात्रा और डेंगू रोकथाम पर CM धामी की हाई लेवल बैठक, लापरवाही पर चेतावनी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….

    July 18, 2026

    Uttarakhand News: अतिवृष्टि, चारधाम यात्रा और डेंगू रोकथाम पर CM धामी की हाई लेवल बैठक, लापरवाही पर चेतावनी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….

    July 18, 2026

    Uttarakhand News: PM मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को नई रेल सेवा: CM धामी और अश्विनी वैष्णव ने किया शुभारंभ….

    July 18, 2026

    Uttarakhand News: PM मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को नई रेल सेवा: CM धामी और अश्विनी वैष्णव ने किया शुभारंभ….

    July 18, 2026

    Uttarakhand News: रिवर्स पलायन को मिली नई दिशा: CM धामी ने 180 नेचर गाइडों को दिए रोजगार प्रमाण-पत्र…..

    July 18, 2026

    Uttarakhand News: रिवर्स पलायन को मिली नई दिशा: CM धामी ने 180 नेचर गाइडों को दिए रोजगार प्रमाण-पत्र…..

    July 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: अतिवृष्टि, चारधाम यात्रा और डेंगू रोकथाम पर CM धामी की हाई लेवल बैठक, लापरवाही पर चेतावनी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….

    July 18, 2026

    Uttarakhand News: अतिवृष्टि, चारधाम यात्रा और डेंगू रोकथाम पर CM धामी की हाई लेवल बैठक, लापरवाही पर चेतावनी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश….

    July 18, 2026

    Uttarakhand News: PM मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को नई रेल सेवा: CM धामी और अश्विनी वैष्णव ने किया शुभारंभ….

    July 18, 2026

    Uttarakhand News: PM मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड को नई रेल सेवा: CM धामी और अश्विनी वैष्णव ने किया शुभारंभ….

    July 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.