Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, तोड़ डाले तीन कोच के शीशे, 5 आरोपी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, तोड़ डाले तीन कोच के शीशे, 5 आरोपी गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, तोड़ डाले तीन कोच के शीशे, 5 आरोपी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     महासमुंद

    छत्तीसगढ़ के महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव की खबर सामने आई है. यहां बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर वंदेभारत ट्रेन पर पथराव किया गया जिसमें ट्रेन के तीन कोच C2-10 , C4-1,C9-78 के शीशे तोड़ डाले. सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

    पांचों आरोपी बागबाहरा के रहने वाले है. आर पी एफ पुलिस रेलवे एक्ट 1989 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को आज ही रेलवे कोर्ट में पेश करेगी.

    RPF के अधिकारी परवीन सिंह ने बताया, 'कल वंदे भारत ट्रेन जो 16 तारीख से चलने वाली है, उसका ट्रायल रन था. वह महासमुंद से सुबह 7.10 पर निकली. 9 बजे के करीब बागबाहरा के पास में कुछ असमाजिक तत्वों ने चलती गाड़ी पर पथराव कर दिया. ट्रेन में हमारी सपोर्टिंग पार्टी हथियार के साथ थी. उन्होंने सूचना दी. सूचना के बाद तुरंत एक टीम गई और उसने जांच की और पांच आरोपी पकड़े गए. पांच आरोपियों के नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव. ये पांचों बागबाहरा के हैं. ये असमाजिक तत्व हैं.'

    एक आरोपी पार्षद का भाई

    आरपीएफ अधिकारी ने बताया, 'पूछताछ में पता चला है कि शिवकुमार बघेल नाम का जो आरोपी है उसका भाई पार्षद है. रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत इसमें कार्यवाही की जा रही है.पत्थरबाजी में तीन कोचों के शीशे टूट गए है.'

    पहले भी सामने आ चुकी हैं इस तरह की घटनाएं

    यह पहली बार नहीं है, जब वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है. इससे पहले भी कई शहरों में वंदे भारत पर पत्थर फेंके जा चुके हैं. कुछ दिन पहले ही लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22346) पर अज्ञात शख्स ने पत्थरबाजी की थी. यह घटना वाराणसी के आसपास बुधवार रात हुई.रात करीब 8.15 बजे आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन के C5 के खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया था.

    पिछले दिनों जुलाई में गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) ट्रेन पर अराजकतत्वों ने पत्थर फेंके हैं. इसमें कई खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं. पत्थर लगने से कोच संख्या C1, C3 और एग्जीक्यूटिव कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं. अचानक ट्रेन पर हुए पथराव से यात्री घबरा गए और कोच के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई.

    इससे पहले गुजरात, बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में जब वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई, तब ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन मामलों में कई राज्यों में संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. वहीं अब यूपी में भी ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है.

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026

    मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….

    September 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.