Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
    छत्तीसगढ़

    वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  

    News DeskBy News DeskJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  

    झाड़-फूंक नहीं, अस्पताल पहुंचें – समय पर इलाज से बचती है जान 

     

    बेमेतरा, स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा ,वर्षा ऋतु के आगमन के साथ सर्पदंश की घटनाओं की आशंका बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने एवं सर्पदंश की स्थिति में तत्काल अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

    स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि सर्पदंश एक चिकित्सा आपातकाल है। समय पर वैज्ञानिक उपचार मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में एंटी स्नेक वेनम (ASV), प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। गंभीर मरीजों को उच्च संस्थान रेफर करने की व्यवस्था भी है।

    वर्षा में सर्पदंश का खतरा क्यों बढ़ता है:

    1. बिलों में पानी भरने से सांप खेत, घर, गोठान, भूसे-लकड़ी के ढेर व बस्तियों की ओर आते हैं।

    2. धान रोपाई व कृषि कार्य के दौरान संपर्क बढ़ता है।

    3. रात्रि में बिना टॉर्च चलना व चूहों की संख्या बढ़ना भी कारण है।

     

    बचाव के लिए सावधानियां –

    घर एवं आसपास: घर के आसपास सफाई रखें। झाड़ियां-घास हटाएं। लकड़ी, ईंट, भूसे का ढेर घर से दूर रखें। चूहे नियंत्रित करें। दरवाजे-खिड़कियों की दरारें बंद करें।

    खेत में: गमबूट, मोटे कपड़े व दस्ताने पहनें। घास, लकड़ी उठाने से पहले डंडे से जांचें। झाड़ियों में बिना देखे हाथ न डालें।

    रात में: टॉर्च लेकर चलें। नंगे पैर न निकलें। बच्चों को अंधेरे में अकेला न भेजें। फर्श पर सोने से बचें, मच्छरदानी लगाएं।

     

    सर्पदंश होने पर तुरंत करें: 

    1. घबराएं नहीं, मरीज को शांत रखें और चलने-फिरने से रोकें।

    2. काटे गए अंग को हृदय से नीचे व स्थिर रखें।

    3. तुरंत 108 एम्बुलेंस या वाहन से निकटतम शासकीय अस्पताल पहुंचाएं।

    4. यदि संभव हो तो सांप का रंग-आकार याद रखें, पकड़ने/मारने का प्रयास न करें।

     

    यह बिल्कुल न करें: 

    झाड़-फूंक में समय बर्बाद न करें। काटे स्थान को ब्लेड से न काटें, जहर चूसने का प्रयास न करें। बहुत कसकर रस्सी न बांधें। मिट्टी, हल्दी, गोबर, तेल या रसायन न लगाएं। शराब/नशा न दें।

     

    सर्पदंश के सामान्य लक्षण: काटे स्थान पर दर्द-सूजन, दो दांतों के निशान, पलकों का झुकना, बोलने-निगलने में कठिनाई, सांस लेने में परेशानी, उल्टी, चक्कर, कमजोरी, रक्तस्राव या बेहोशी।

     

    स्वास्थ्य विभाग की अपील: 

    “अंधविश्वास छोड़ें, वैज्ञानिक उपचार अपनाएं। सर्पदंश का प्रभावी इलाज केवल अस्पताल में उपलब्ध एंटी स्नेक वेनम से ही संभव है। झाड़-फूंक में बर्बाद समय मरीज की जान ले सकता है।”

     

    जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों, मितानिन, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूलों व सामाजिक संगठनों से जन-जागरूकता फैलाने का आग्रह किया है।

     

    जिला प्रशासन का संदेश:

    सतर्क रहें – सुरक्षित रहें।

    सर्पदंश की स्थिति में घबराएं नहीं, झाड़-फूंक में समय न गंवाएं, तत्काल निकटतम शासकीय अस्पताल पहुंचें। समय पर उपचार ही जीवन की सबसे बड़ी सुरक्षा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    चिरायु दल ने लौटाई मुस्कान, जन्मजात कटे होंठ और तालु से मिली मुक्ति…

    July 3, 2026

    मांझीगुड़ा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, कृषि यंत्र बैंक का किया निरीक्षण…..

    July 3, 2026

    सहकारिता एक नारा नहीं, बल्कि जन-आंदोलन है : मंत्री केदार कश्यप….

    July 3, 2026

    मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर प्रदेश में पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध, राज्य में 30 जून की स्थिति में 13.16 लाख मीट्रिक टन से अधिक खाद का भण्डारण…

    July 3, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से…..

    July 3, 2026

    निर्माण कार्यों का हर 15 दिनों में करें निरीक्षण, नागरिक सुविधाओं के काम में न हो लापरवाही : श्रीमती शंगीता आर…..

    July 3, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वर्षा ऋतु में सर्पदंश से सतर्क रहें: स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा की अपील  

    July 4, 2026

    Dehradun: नगर निगम की QRT का शुभारंभ; इमरजेंसी स्वच्छता सेवाएं होंगी और तेज, ट्रोल फ्री नंबर पर करें कॉल

    July 3, 2026

    Dehradun: पीसीएस मुख्य परीक्षा-2024 के 187 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने जनसेवा का बताया संकल्प

    July 3, 2026

    Uttarakhand News: राष्ट्रीय पदक विजेताओं को जल्द मिले सरकारी नौकरी, CM धामी ने अधिकारियों को दिए निर्देश…..

    July 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.