Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..
    राज्य

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    News DeskBy News DeskJune 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 के लाभ, उत्तराखण्ड के युवाओं को प्रत्यक्ष तौर पर मिलने शुरु हो गए हैं। इसी क्रम में उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद ने “फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे” से पासआउट तीन युवाओं की छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया है।

    छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान

    उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 के तहत फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान, पूणे, सत्यजीत-रे फिल्म व टेलीविजन संस्थान, कोलकाता या अन्य संस्थानों में प्रवेश लेने वाले उत्तराखण्ड के स्थाई निवासी छात्र-छात्राओं को मैरिट के आधार पर पाठ्यक्रम पूर्ण होने तथा प्रमाण पत्र प्राप्त करने के उपरांत छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्राविधान है।

    एसटी, एससी, ओबीसी को 75 प्रतिशत छात्रवृत्ति

    इसके तहत पाठ्यक्रम पर हुए व्यय के अनुसार एसटी, एससी, ओबीसी को 75 प्रतिशत एवं सामान्य अभ्यर्थियों को 50 प्रतिशत की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बंशीधर तिवारी ने बताया कि इसी नीति के क्रम में ग्राम एवं पोस्ट उखीमठ, रुद्रप्रयाग निवासी प्रवीण सेमवाल को एक वर्षीय स्नातकोत्तर सर्टिफिकेट कोर्स के लिए कुल 65,682 रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है।

    इसी तरह ग्राम, हरनी (मुंदोली) चमोली निवासी कविता को दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा कोर्स के लिए कुल 1,27,619 रुपए और तल्लीताल, नैनीताल निवासी देवेश भट्ट को तीन वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए कुल 1,38,990 रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान किया गया है। उक्त तीनों ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान पुणे से पढ़ाई पूरी की है।

    उत्तराखण्ड के युवा रचनात्मक प्रतिभा की धनी हैं। राज्य सरकार का प्रयास है कि उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हों। उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। फिल्म जगत में शिक्षा प्राप्त करने वाले राज्य के युवाओं को छात्रवृत्ति प्रदान कर सरकार उनके सपनों को नई उड़ान देने का कार्य कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    June 30, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, केंद्र से सात हजार करोड़ की मिली सहमति

    June 30, 2026

    जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क विकास परियोजनाओं पर बनी रणनीति….

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, CM धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क विकास परियोजनाओं पर बनी रणनीति….

    June 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CM Dhami: सीएम के रूप में चार जुलाई को तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे धामी, सरकार प्रदेशभर में मनाएगी सेवा सप्ताह

    June 30, 2026

    Uttarakhand: प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत, केंद्र से सात हजार करोड़ की मिली सहमति

    June 30, 2026

    जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान

    June 30, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी की फिल्म नीति का दिखा असर, FTII पास 3 युवाओं को मिली छात्रवृत्ति, उत्तराखंड के युवाओं को मिला बड़ा लाभ…..

    June 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.