Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»कमला हैरिस ने चुनाव जीता तो व्हाइट हाउस से करी जैसी आएगी गंध, डोनाल्ड ट्रंप की सहयोगी का बयान…
    विदेश

    कमला हैरिस ने चुनाव जीता तो व्हाइट हाउस से करी जैसी आएगी गंध, डोनाल्ड ट्रंप की सहयोगी का बयान…

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कमला हैरिस ने चुनाव जीता तो व्हाइट हाउस से करी जैसी आएगी गंध, डोनाल्ड ट्रंप की सहयोगी का बयान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सहयोगी लॉरा लूमर के बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है।

    उन्होंने कमला हैरिस की भारतीय विरासत का मजाक उड़ाया और कहा कि अगर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार राष्ट्रपति बन गईं तो व्हाइट हाउस में करी जैसी गंध आएगी।

    इसे लेकर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने हैरिस के खिलाफ उनकी पोस्ट के बाद लूमर के साथ ट्रंप के जुड़ाव पर सवाल उठाए और इसे घृणित बताया।

    उन्होंने कहा, ‘यह घृणित टिप्पणी है और हमें निंदा करनी चाहिए। यह इस देश के ताने-बाने का हिस्सा नहीं होना चाहिए। आपके राजनीतिक विचार कोई मायने नहीं रखते, आपको इस तरह के घृणित बयानों की एक स्वर में निंदा करनी चाहिए।’

    डोनाल्ड ट्रंप के कुछ समर्थकों को भी यह टिप्पणी पसंद नहीं आई। जॉर्जिया के प्रतिनिधि मार्जोरी टेलर ग्रीन ने कहा, ‘इस बयान से ट्रंप का कोई लेना-देना नहीं है। इस प्रकार का व्यवहार कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।’ लूमर ने यह टिप्पणी रविवार को एक्स पर की। उन्होंने कहा, ‘अगर उपराष्ट्रपति 5 नवंबर का चुनाव जीत जाती हैं, तो व्हाइट हाउस में तरकारी की गंध फैल जाएगी। व्हाइट हाउस के भाषण कॉल सेंटर के माध्यम से दिए जाएंगे। अमेरिकी लोग कॉल के अंत में ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण के माध्यम से ही अपनी प्रतिक्रिया दे पाएंगे, जिसे कोई नहीं समझ पाएगा।’

    19 साल की उम्र में यूएस गई थीं हैरिस की मां

    31 साल की लमूर ने यह टिप्पणी हैरिस की ओर से पोस्ट की गई एक तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए की। इसमें उपराष्ट्रपति ने भारत से आए अपने दादा-दादी के बारे में बात की थी।

    मालूम हो कि हैरिस की मां श्यामला गोपालन 19 साल की उम्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अमेरिका आ गई थीं। उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस जमैका से हैं। जीन-पियरे से जब प्रेस वार्ता के दौरान इन टिप्पणियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इन्हें घृणित बताया।

    उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को ऐसे व्यक्ति से कभी मेलजोल नहीं रखना चाहिए जो इस तरह की घृणा फैलाता हो। यह नस्लवादी जहर है।

    The post कमला हैरिस ने चुनाव जीता तो व्हाइट हाउस से करी जैसी आएगी गंध, डोनाल्ड ट्रंप की सहयोगी का बयान… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खटीमा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को नमन, सीएम धामी बोले- बलिदानियों के सपनों का उत्तराखंड बनाने को सरकार प्रतिबद्ध

    September 1, 2026

    उत्तराखंड के 20 लाख छात्र बनाएंगे विकसित भारत की तस्वीर, 17 सितंबर से ड्राइंग-भाषण प्रतियोगिताएं

    September 1, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.