Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand BJP: प्रदेश की चार अभेद्य सीटों पर भाजपा ने उतारे कोर कमेटी के सदस्य, शुरू हुआ सूक्ष्म प्रबंधन
    राज्य

    Uttarakhand BJP: प्रदेश की चार अभेद्य सीटों पर भाजपा ने उतारे कोर कमेटी के सदस्य, शुरू हुआ सूक्ष्म प्रबंधन

    News DeskBy News DeskJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand BJP: प्रदेश की चार अभेद्य सीटों पर भाजपा ने उतारे कोर कमेटी के सदस्य, शुरू हुआ सूक्ष्म प्रबंधन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राज्य के 26 साल के इतिहास में कांग्रेस के 10 साल छोड़ दें तो 16 साल भाजपा ने राज किया। फिलहाल लगातार दूसरी बार सत्तानशीं भाजपा के लिए राज्य की चार ऐसी सीटें हैं, जिन्हें पार्टी की रीति, नीति कभी जीत में नहीं बदल पाई। इस बार पहले से ही यहां भाजपा ने जाल बिछा दिया है।

    चारों सीटों पर प्रदेश कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों को भेज दिया गया है। माइक्रो मैनेजमेंट (सूक्ष्म प्रबंधन) तेज कर दिया है। चकराता, पिरान कलियर, मंगलौर, धारचूला में जीत के लिए इस बार संगठन खास तवज्जो दे रहा है।

    एक ओर जहां सांगठनिक गतिविधियां तेज कर दी गई हैं तो दूसरी ओर जिताऊ उम्मीदवारों को लेकर भी अंदरूनी सर्वे और सभी समीकरणों को देखा जा रहा है। प्रदेश में लगातार तीसरी जीत की खुशी को संगठन इन चार सीटों पर जीत के साथ दोगुना करना चाहता है। इसके अलावा तीन ऐसी भी सीटें हैं, जहां भाजपा जीत को तरस रही है।

    ये शुरू हुई कसरत

    -सभी ऐसी सीटों पर प्रदेश कोर कमेटी के एक-एक सदस्य को भेज दिया गया है। चुनाव तक पूरा प्रबंधन वही देखेंगे।

    -माइक्रो मैनेजमेंट के तहत बूथ, मंडल, मन की बात के समन्वयक, प्रकोष्ठ, मोर्चा के नेताओं को एक साथ जोड़ा गया है।

    -मकसद ये है कि बूथ के एक-एक कार्यकर्ता की मदद से हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।

    -इन विधानसभाओं की पार्टी मुख्यालय के स्तर से निगरानी की जा रही है। यहां होने वाली गतिविधियों पर खास जोर है।

    -जहां विपक्षी कांग्रेस के अलावा कोई तीसरा उम्मीदवार होगा, उस पर भी नजर है। मुकाबला त्रिकोणीय बन सके।

     

    ये चार सीटें आज तक नहीं जीती भाजपा

    चकराता (देहरादून) : 2002 से 2022 तक के सभी पांच चुनावों में यहां से कांग्रेस के प्रीतम सिंह ही विधायक रहे हैं।

    पिरान कलियर (हरिद्वार) : परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई इस सीट पर 2012, 2017 और 2022 के चुनावों में कांग्रेस के फुरकान अहमद लगातार जीतते आ रहे हैं।

    मंगलौर (हरिद्वार) : 2002, 2007, 2012 में यह सीट बसपा के पास थी। 2017 में कांग्रेस को मिली। 2022 में फिर बसपा, 2024 में उपचुनाव के बाद फिर कांग्रेस के पास आ गई।

    धारचूला (पिथौरागढ़) : 2002, 2007 में निर्दलीय गगन सिंह रजवार जीते। 2012, 2017, 2022 में कांग्रेस के हरीश धामी विधायक हैं। 2014 का उपचुनाव भी भाजपा हारी।

     

    इन सीटों पर भी जीत को तरसे

    यमुनोत्री (उत्तरकाशी) : 2002 में यूकेडी, 2007 में कांग्रेस, 2012 में यूकेडी, 2022 निर्दलीय विधायक बने। केवल 2017 में भाजपा के केदार सिंह रावत जीते।

    भगवानपुर (हरिद्वार) : 2002 में भाजपा से चंद्रशेखर जीते। 2007, 2012 में बसपा के पास रही। 2017, 2022 में कांग्रेस के पास।

    हल्द्वानी (नैनीताल) : 2002 में कांग्रेस को मिली। 2007 में भाजपा के बंशीधर भगत जीते। 2012, 2017, 2022 में लगातार कांग्रेस के पास है।
    ऐसी सीटों के लिए हमने पहले से ही तैयारी शुरू की हुई है। सभी समीकरणों को देखा समझा जा रहा है। जहां मुकाबला त्रिकोणीय होगा, वहां भाजपा अपने पक्ष में माहौल करने के प्रयास करेगी। संगठन स्तर पर काम तेजी से शुरू हो गया है।  -महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

    वैसे वर्तमान समीकरण देखें तो कभी न जीतने वाली सीटों पर भाजपा के प्रति रुझान काफी सकारात्मक है। बावजूद इसके हमने अलग से रणनीति बनाकर काम शुरू कर दिया है। आगामी चुनाव में इन सीटों को जीतने पर पूरा फोकस रहेगा। -कुंदन सिंह परिहार, प्रदेश महामंत्री, भाजपा

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था, बहनों के लिए भेंट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय….

    August 26, 2026

    बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय….

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! सड़कों की बदहाली पर CM धामी सख्त, प्रदेशभर की सड़कें दुरुस्त करने के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना…..

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! सड़कों की बदहाली पर CM धामी सख्त, प्रदेशभर की सड़कें दुरुस्त करने के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना…..

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा देहरादून, धामी ने टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का किया शुभारंभ, आस्था के रंग में रंगा शहर…

    August 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था, बहनों के लिए भेंट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय….

    August 26, 2026

    बिहान योजना से आत्मनिर्भर बनीं बिलासपुर की महिलाएं, पशु आहार संयंत्र से मिला रोजगार और नियमित आय….

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाबा कर्मेश्वर का किया रुद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की….

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं! सड़कों की बदहाली पर CM धामी सख्त, प्रदेशभर की सड़कें दुरुस्त करने के लिए बनी बड़ी कार्ययोजना…..

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.