Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..
    राज्य

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    News DeskBy News DeskJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की. इस दौरान राज्य में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, गतिमान रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की रेलवे आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में रेलवे कनेक्टिविटी का सुदृढ़ीकरण राज्य के समग्र विकास, पर्यटन, तीर्थाटन, निवेश और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा.

    सीएम धामी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना को राज्य की महत्वाकांक्षी एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए इसके कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किए जाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि यह परियोजना चारधाम यात्रा विशेषकर श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं आधुनिक बनाएगी.

    बैठक में टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना को आगे बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने अवगत कराया कि परियोजना का सर्वेक्षण तथा डीपीआर तैयार किया जा चुका है. मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की कि नवंबर 2026 तक परियोजना पर ठोस प्रगति दिखाई दे. उन्होंने कर्णप्रयाग-बागेश्वर रेल लाइन और किच्छा-खटीमा रेल लाइन परियोजनाओं को भी भविष्य की आवश्यकताओं और क्षेत्रीय संतुलित विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए इन पर कार्यवाही आगे बढ़ाने का आग्रह किया.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में तीर्थाटन एवं पर्यटन की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जाना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश एवं रुड़की तथा कुमाऊँ मंडल में हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर एवं टनकपुर रेलवे स्टेशन प्रदेश के प्रमुख प्रवेश द्वार पर स्थित हैं. इन स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं और आधुनिक व्यवस्थाओं के विस्तार पर उन्होंने बल दिया.

    मुख्यमंत्री ने आगामी कुंभ एवं कांवड़ मेले के दृष्टिगत हरिद्वार, ऋषिकेश एवं रुड़की रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए विशेष सुविधाएं विकसित करने पर भी बल दिया. उन्होंने कहा कि रेलवे और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव उपलब्ध कराया जा सकता है.

    मुख्यमंत्री ने हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन के डबल लाइन की दिशा में भी प्रभावी कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता बताई. उन्होंने कहा कि रेलवे नेटवर्क के विस्तार और आधुनिकीकरण से राज्य में निवेश, व्यापार, पर्यटन एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा उत्तराखण्ड की आर्थिकी को दीर्घकालिक मजबूती मिलेगी. रेलवे बोर्ड के चैयरमैन सतीश कुमार कुमार ने कहा कि बैठक में जिन बिंदुओं पर चर्चा हुई है, उन पर पूरी गंभीरता से कार्य किए जाएंगे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल।

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM धामी, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बोले- आपका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत….

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM धामी, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बोले- आपका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत….

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार! धामी सरकार ने मंजूर किए 18 करोड़ से ज्यादा, ऋषिकेश-पिथौरागढ़ में बनेंगे पुल..

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार! धामी सरकार ने मंजूर किए 18 करोड़ से ज्यादा, ऋषिकेश-पिथौरागढ़ में बनेंगे पुल..

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: गीतों में गूंजे धामी सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री ने किया विशेष एल्बम का विमोचन….

    August 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल।

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM धामी, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बोले- आपका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत….

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM धामी, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बोले- आपका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत….

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार! धामी सरकार ने मंजूर किए 18 करोड़ से ज्यादा, ऋषिकेश-पिथौरागढ़ में बनेंगे पुल..

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.