Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….
    छत्तीसगढ़

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: उत्तर छत्तीसगढ़ की सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने और क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के लिए एक बड़ी पहल शुरू हुई है। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के पत्र पर सकारात्मक कदम उठाते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को वर्तमान प्रस्तावित टू-लेन के स्थान पर फोर-लेन सड़क परियोजना के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव पर संज्ञान लिया है। केंद्रीय मंत्री ने इस मांग को आवश्यक परीक्षण और आगे की कार्यवाही के लिए संबंधित उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया  है।

    यह परियोजना अम्बिकापुर-पत्थलगांव सेक्शन (एनएच-43) के अंतर्गत आती है। इस मार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों द्वारा लंबे समय से इसके चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी।

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा था पत्र

    क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इसे फोर-लेन बनाने का विशेष अनुरोध किया था। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया था कि यह मार्ग न केवल यातायात की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सरगुजा और जशपुर क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार, उद्योग और कृषि विकास की जीवनरेखा है।

    पर्यटन, व्यापार और रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

    केंद्रीय मंत्री द्वारा त्वरित संज्ञान लिए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव क्षेत्र के लोगों की यह बहुप्रतीक्षित मांग रही है। इस मार्ग का फोर-लेन विस्तार होने से यातायात सुगम और सुरक्षित होगा। सरगुजा और जशपुर अंचल प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध हैं। बेहतर कनेक्टिविटी होने से यहाँ पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, निवेश आएगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

    क्षेत्र के विकास में साबित होगा मील का पत्थर

    उल्लेखनीय है कि अम्बिकापुर-पत्थलगांव मार्ग उत्तर छत्तीसगढ़ को राज्य के अन्य हिस्सों सहित पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाला एक मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग है। इस मार्ग के फोर-लेन में अपग्रेड होने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और सुरक्षा बढ़ेगी। यात्रा के समय में भारी बचत होगी। माल परिवहन (लॉजिस्टिक्स) की दक्षता में सुधार होगा। सरगुजा और जशपुर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंच बेहद आसान हो जाएगी।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने विश्वास जताया है कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरेगी और क्षेत्र के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    डिजिटल क्रांति की ओर नारायणपुर का कृषि क्षेत्र, 176 गांवों में 55 हजार से अधिक खसरों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे….

    August 26, 2026

    विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान, महतारी वंदन से आरभ हुआ सफ़र- ड्रोन दीदी, ई-रिक्शा दीदी और लखपति दीदी बन गढ़ रही आत्मनिर्भरता की राह…

    August 26, 2026

    नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन की त्रासदी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख…..

    August 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खेल दिवस पर 29 अगस्त को खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य अलंकरण….

    August 26, 2026

    महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन पर केन्द्रीय जेल रायपुर में मुलाकात की व्यवस्था, बहनों के लिए भेंट का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक समय….

    August 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में निकली टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा, सीएम धामी भी हुए शामिल।

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM धामी, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बोले- आपका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत….

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर भावुक हुए CM धामी, बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, बोले- आपका आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत….

    August 26, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार! धामी सरकार ने मंजूर किए 18 करोड़ से ज्यादा, ऋषिकेश-पिथौरागढ़ में बनेंगे पुल..

    August 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.