Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मोदी सरकार के 12 वर्ष ऐतिहासिक, देश को मिली नई दशा और दिशा: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
    छत्तीसगढ़

    मोदी सरकार के 12 वर्ष ऐतिहासिक, देश को मिली नई दशा और दिशा: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    News DeskBy News DeskJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदी सरकार के 12 वर्ष ऐतिहासिक, देश को मिली नई दशा और दिशा: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा नगर भवन बलौदाबाजार में आयोजित तीन दिवसीय भव्य फोटो प्रदर्शनी का गुरुवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी के अंतिम दिन प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने इसका आत्मीय अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं और देश की प्रगति को दर्शाती तस्वीरों की जमकर सराहना की।

    राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने अधोसंरचना विकास (इंफ्रास्ट्रक्चर) से लेकर आर्थिक और तकनीकी सहित हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इन योजनाओं ने देश को एक नई दशा और दिशा दी है। आज छत्तीसगढ़ के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है।

    ​तस्वीरों में दिखी सशक्त भारत की झलक

    प्रदर्शनी में विभिन्न आयामों और चित्रों के माध्यम से देश व राज्य के विकास कार्यों को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया, जबकि एलईडी स्क्रीन्स के जरिए लोगों को शासकीय योजनाओं की डिजिटल जानकारी दी गई।​ इस तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में बदलते और सशक्त होते भारत की एक बेहद गौरवशाली तस्वीर उभरकर सामने आई। प्रदर्शनी का एक बड़ा हिस्सा देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को समर्पित रहा, जहाँ ‘हम बनाते हैं स्वदेशी हथियार’ अभियान के तहत करीब 38,400 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड तोड़ रक्षा निर्यात (डिफेंस एक्सपोर्ट) की ऐतिहासिक सफलता को बड़े ही प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। सुरक्षा के साथ-साथ ‘गरीब कल्याण’ को रेखांकित करती तस्वीरों ने भी लोगों का ध्यान खींचा, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत देश भर में बने 4 करोड़ पक्के मकानों, स्वच्छ शौचालय, मुफ्त राशन और आयुष्मान कार्ड जैसी बुनियादी सुविधाओं के जरिए गरीबों के जीवन में आए बदलाव की पूरी कहानी बयां की गई थी।

    देश की तरक्की को रफ्तार देने वाली ‘इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति’  प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण

    देश की तरक्की को रफ्तार देने वाली ‘इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति’ भी इस प्रदर्शनी का एक मुख्य आकर्षण रही। यहाँ विश्व के सबसे ऊंचे ‘चिनाब रेलवे ब्रिज’ और समंदर के सीने पर बने आधुनिक ‘अटल सेतु’ के चमत्कृत कर देने वाले दृश्यों के साथ-साथ, 1.46 लाख किलोमीटर से अधिक फैले राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क और पटरियों पर दौड़ने को तैयार ‘वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों’ की आधुनिकता से लोगों को रूबरू कराया गया।

    साइंस व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम

    विकास की इस महागाथा में आधी आबादी और युवाओं की भागीदारी को भी प्रमुखता से दिखाया गया, जहाँ ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत 3 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बड़े लक्ष्य और डिजिटल अभियान के जरिए युवा शक्ति को नई दिशा देने के प्रयासों को खूबसूरती से उकेरा गया। अंत में, आस्था और आधुनिक तकनीक का एक अनूठा संगम भी यहाँ देखने को मिला, जहाँ एक तरफ अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर की अलौकिक झलक थी, तो दूसरी तरफ साइंस व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदम और ‘सेमीकंडक्टर चिप’ निर्माण जैसी भविष्यवादी और क्रांतिकारी उपलब्धियों का गौरव गान था।

    फोटो प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मंत्री श्री टंक राम वर्मा के साथ कलेक्टर कुलदीप शर्मा, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,  सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और आमजन उपस्थित थे।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बलरामपुर में होगा भव्य सामूहिक योगाभ्यास, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े होंगी मुख्य अतिथि…..

    June 18, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने कार्यों की धीमी गति पर जताई नाराजगी, कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा ब्लैक-लिस्ट करने के दिए निर्देश….

    June 18, 2026

    कस्तूरबा गांधी विद्यालय झिरमिटी में ‘शाला प्रवेश उत्सव’ संपन्न, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया छात्राओं का स्वागत….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान….

    June 18, 2026

    Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान….

    June 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    Uttarakhand News: कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को श्रद्धांजलि….

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.