Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव
    राज्य

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    News DeskBy News DeskJune 15, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पौड़ी आकर मुझे सदैव शांति, आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है।

    जनपद पौड़ी के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। सीएम ने 110 करोड़ की लागत से 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया है। धामी ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।

    सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिला मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीनगर रोड पर जिला प्रशासन द्वारा विकसित आधुनिक जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया।

    धामी ने संग्रहालय में विकसित की गयी विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

    जनपद भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री कंडोलिया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कंडोलिया देवता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा देवस्थल की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को नमन किया।

    मुख्यमंत्री ने रामलीला मैदान पहुंचकर जय कंडोलिया पौड़ी महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान राजकीय इंटर कलेज पौड़ी नगर, बीआर माडर्न स्कूल पौड़ी, हिल्स इंटरनेशनल स्कूल पौड़ी सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों ने मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सलामी दी।

    कार्यक्रम का संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है तथा अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

    राज्य सरकार का लक्ष्य विकास को पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचाना है और इसी सोच के साथ हाउस आफ हिमालय, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार तथा होमस्टे योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

    कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले चार वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को पूर्ण पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। कहा कि अब भर्ती प्रक्रिया में बिना कोई पर्ची, बिना कोई खर्ची के प्रभावी सिद्धांत पर लागू होती है।

    कहा कि उत्तराखंड की सनातन संस्कृति, मूल स्वरूप और सामाजिक सौहार्द की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून तथा सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

    मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राजनीति और कुर्सी युवाओं के भविष्य तथा देवभूमि की अस्मिता से बड़ी नहीं हो सकती और राज्य सरकार सुशासन, विकास तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

    धामी ने कहा कि प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी, एनआइटी परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, झील निर्माण, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तथा खेल अवस्थापना से जुड़ी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी और रोजगार व पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ाएंगी। पुष्कर सिंह धामी ने कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

    उन्होंने कहा कि इससे महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी तथा उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को व्यापक मंच प्राप्त होगा। कहा कि इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क, पर्यटन, खेल, शिक्षा, सिंचाई एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यापक सुधार होगा तथा जनपद के समग्र विकास को नयी गति मिलेगी।

    विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने कहा कि आज का दिन पौड़ी जनपद के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण है। सीएम धामी ने जनपद को विकास की नई सौगातें दे रहे हैं। कहा कि सीएम का पौड़ी के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीय जुड़ाव रहा है।

    पौड़ी के विकास, यहां की मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध रहे हैं।

    पालिकाध्यक्ष पौड़ी हिमानी नेगी ने कहा कि कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ पौड़ी की सांस्कृतिक पहचान, लोक परंपराओं और जनभागीदारी का उत्सव है। कहा कि यह महोत्सव स्थानीय कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

    कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल ‘गणी’ ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, ब्लाक प्रमुख अस्मिता नेगी, विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पं. राजेंद्र अणथ्वाल, आयुक्त आनंद स्वरुप, डीएम स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी सर्वेश पंवार, सीडीओ अशोक जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष जसपाल नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत आदि मौजूद रहे।

    इन योजनाओं का किया शिलान्यास

    • सिंगटाली में गंगा नदी पर सेतु निर्माण।
    • कोटा-देवप्रयाग से व्यासघाट मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण।
    • व्यासघाट से ग्राम सिल्सू मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण।
    • गोदी-बजूण मोटर मार्ग का सुधारीकरण
    • पौड़ी स्थित पुरानी जेल भवन का रेनोवेशन कार्य।
    • अपर बाजार एवं माल रोड पौड़ी सौंदर्यीकरण कार्य तथा विभिन्न क्षेत्रों में मोटर मार्ग निर्माण कार्य।
    • बाढ़ सुरक्षा एवं सिंचाई नहरों के पुनरोद्धार से संबंधित परियोजनाएं।

    इन योजनाओं का किया लोकार्पण

    • जाखणीखाल-ठंठोली-रणेथ मोटर मार्ग का डामरीकरण।
    • श्रीकोट गंगानाली स्थित 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक।
    • स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रीकोट गंगानाली में फुटबाल ग्राउंड एवं एथलेटिक ट्रैक।
    • कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का उन्नयन।
    • श्रीनगर रोड स्थित आधुनिक विज्ञान संग्रहालय की स्थापना कार्य।

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….

    October 16, 2026

    Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

    October 16, 2026

    जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 16, 2026

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 16, 2026

    आईआईएम रायपुर में पंजीयन विभाग की दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न, प्रशासनिक सुधारों को मिलेगी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय पहचान….

    October 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: अग्निवीरों को धामी सरकार की सौगात, 40वीं वाहिनी PAC में दो जवानों के समायोजन को मिली मंजूरी….

    October 16, 2026

    Uttarakhand News: धामी ने बर्नीगाड़ को दी बड़ी सौगात, कॉलेज से मिनी स्टेडियम तक 217 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण….

    October 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात….

    October 16, 2026

    जशपुर विधायक रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल….

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.