Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»‘MS Dhoni के संन्यास के बाद ही मैं लूंगा क्रिकेट से विदाई’, भारत के उम्रदराज क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान
    खेल

    ‘MS Dhoni के संन्यास के बाद ही मैं लूंगा क्रिकेट से विदाई’, भारत के उम्रदराज क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘MS Dhoni के संन्यास के बाद ही मैं लूंगा क्रिकेट से विदाई’, भारत के उम्रदराज क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट को सबसे लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले सक्रिय क्रिकेटर्स में पीयूष चावला शीर्ष स्‍थान पर बने हुए हैं। लेग स्पिनर ने अपना आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मैच 2012 में खेला था, लेकिन इसके बाद वह आईपीएल में सक्रिय रहे और 2023 व 2024 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए प्रमुख भूमिका निभाई।

    पीयूष चावला 2007 टी20 वर्ल्‍ड कप और 2011 वर्ल्‍ड कप दोनों विजेता टीमों का हिस्‍सा रहे। भारत ने ये दोनों ट्रॉफी एमएस धोनी की कप्‍तानी में जीती थी। चावला ने भारत के लिए अपना टेस्‍ट डेब्‍यू 2006 में मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम में इंग्‍लैंड के खिलाफ किया था। पीयूष चावला भारत के लिए टेस्‍ट क्रिकेट में डेब्‍यू करने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। भारत के लिए सबसे कम उम्र में टेस्‍ट डेब्‍यू का रिकॉर्ड महान सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 16 साल और 205 दिन की उम्र में अपना पहला टेस्‍ट खेला था। पीयूष चावला ने 17 साल और 75 दिन की उम्र में टेस्‍ट डेब्‍यू किया था।

    संन्‍यास पर क्‍या बोले पीयूष चावला

    35 साल के पीयूष चावला ने अपने संन्‍यास की योजना के बारे में बात करते हुए कहा कि वो एमएस धोनी से ज्‍यादा समय खेलेंगे। बता दें कि 2020 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लेने वाले एमएस धोनी इस समय 43 साल के हैं और आईपीएल में चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं।

    सचिन-अर्जुन का क्‍या किस्‍सा है?

    पीयूष चावला ने शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए एक मजेदार किस्‍सा बताया। उन्‍होंने बताया कि एक बार पृथ्‍वी शॉ ने उन्‍हें संन्‍यास लेने के लिए कहा था। तब लेग स्पिनर ने सचिन तेंदुलकर-अर्जुन का मजेदार उदाहरण देकर चुप करा दिया था। चावला मुंबई इंडियंस में अर्जुन के साथी थे जबकि भारतीय टीम में वो उनके पिता सचिन तेंदुलकर के साथ खेलते थे। चावला ने कहा, ''मेरे से पहले माही भाई संन्‍यास लेंगे। कुछ समय पहले पृथ्‍वी शॉ ने कहा था- बस करो यार अब पीसी भाई। मैंने कहा, मैं सचिन पाजी और उनके बेटे अर्जुन दोनों के साथ खेल चुका हूं। मैं तुम्‍हारे साथ खेल रहा हूं और तुम्‍हारे बेटे के साथ खेलने के बाद संन्‍यास लूंगा।''

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान में डॉ. भीष्मदेव साहू को “डॉ सी एम सिंह नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड….

    April 29, 2026

    सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ बनीं भरोसे की मजबूत कड़ी, समय पर भुगतान और पारदर्शिता की दिशा में बड़ा कदम….

    April 29, 2026

    हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….

    April 29, 2026

    साय सरकार की ‘रामलला दर्शन योजना’ से प्रदेशवासियों को मिल रहा आध्यात्मिक संबल….

    April 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.