Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार से बदली सीतारानी के परिवार की तस्वीर, तीन बच्चों के परिवार को मिला राहत का संबल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार से बदली सीतारानी के परिवार की तस्वीर, तीन बच्चों के परिवार को मिला राहत का संबल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….

    News DeskBy News DeskMay 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार से बदली सीतारानी के परिवार की तस्वीर, तीन बच्चों के परिवार को मिला राहत का संबल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। जनसमस्या निवारण शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ अब सीधे ग्रामीणों तक पहुंच रहा है, जिससे वर्षों से लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलदगी की निवासी श्रीमती सीतारानी इसकी एक प्रेरक उदाहरण हैं, जिनकी खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंता ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से दूर हुई।

    श्रीमती सीतारानी लंबे समय से राशन कार्ड नहीं होने के कारण शासन की खाद्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रही थीं। तीन छोटे बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी के बीच परिवार को राशन जुटाने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए नियमित खाद्यान्न की व्यवस्था करना भी चुनौती बन गया था।

    गांव में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ के जनसमस्या निवारण शिविर में सीतारानी ने अपनी समस्या प्रशासन के समक्ष रखी। आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पात्रता का परीक्षण किया और बिना किसी विलंब के उनका नया राशन कार्ड जारी कर दिया। राशन कार्ड प्राप्त होने के साथ ही उनके परिवार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो गई।

    राशन कार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती सीतारानी ने कहा कि अब उनके परिवार को नियमित रूप से राशन प्राप्त होगा, जिससे बच्चों के पालन-पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले राशन कार्ड नहीं होने के कारण परिवार को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उनकी चिंता समाप्त हो गई है।

    श्रीमती सीतारानी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सुशासन तिहार’ जैसी पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता मिल रही है और लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही हो रहा है।
    उल्लेखनीय है कि ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से प्रदेशभर में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। यह अभियान सुशासन, संवेदनशील प्रशासन और जनसेवा की भावना को मजबूत करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सुशासन तिहार में मत्स्य पालन व्यवसाय के विस्तार के लिए भरत को मिली 1 लाख रूपए की सहायता….

    May 30, 2026

    ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….

    May 30, 2026

    निगम के 06 वार्डो में होंगे 01 करोड़ 08 लाख रू. के नये विकास कार्य, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में किया गया इन विकास कार्यो का भूमिपूजन….

    May 30, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश….

    May 30, 2026

    सुशासन तिहार से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से योजनाओं का लाभ पहुंच रहा सीधे ग्रामीणों के द्वार…..

    May 30, 2026

    ग्राम पंचायत विजयनगर में जनसमस्या निवारण शिविर में कृषि मंत्री हुए शामिल….

    May 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.