Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»DMRC ने शुरू की नई सुविधा, एक QR कोड से कई यात्राएं कर सकेंगे यात्री
    राज्य

    DMRC ने शुरू की नई सुविधा, एक QR कोड से कई यात्राएं कर सकेंगे यात्री

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    DMRC ने शुरू की नई सुविधा, एक QR कोड से कई यात्राएं कर सकेंगे यात्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आप मेट्रो से सफर करते हैं और स्मार्ट कार्ड को साथ रखना आपकी बाध्यता है तो अब ऐसा नहीं होगा. दिल्ली मेट्रो ने मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट यानी MJQRT की सुविधा को शुरू करने का फैसला किया है. यह सुविधा देश में पहली बार दिल्ली मेट्रो में ही शुरू की जा रही है. इस सुविधा के शुरू होने के बाद अपने मोबाइल फोन को ही एक स्मार्ट कार्ड की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे. इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन में DMRC एप को इंस्टाल करना होगा. दिल्ली मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ.विकास कुमार ने गुरुवार को मेट्रो भवन में इस नए फीचर को औपचारिक तौर पर लॉन्च किया. मेट्रो यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल शुक्रवार से कर सकेंगे.

    यात्रियों को समय की बचत और सुविधा
    DMRC के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास कुमार के अनुसार इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों के समय की बचत होगी. उन्होंने कहा कि इस सुविधा के लागू होने से DMRC की ईज ऑफ बुकिंग की पहल का ही एक हिस्सा है. इसी के तहत मल्टीपल जर्नी क्यूआर टिकट लॉन्च किया गया है. इससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी आसानी भी होगी. 

    टिकट के लिए लंबी लाइनें अब खत्म
    इस सुविधा के शुरू होने से अब यात्रियों को कस्टमर केयर काउंटर या टिकट वेंडिंग मशीनों के सामने लंबी लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब यात्री कभी भी कहीं से भी आसानी से मल्टीपल जर्नी वाला क्यूआर कोड टिकट खरीदकर कई बार मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे. विकास कुमार ने इस सुविधा को लांच करने के दौरान कहा कि MJQRT के साथ-साथ स्मार्ट कार्ड, NCMC कार्ड, पेपर टिकट, सिंगल जर्नी क्यूआर कोड जैसे अन्य टिकटिंग के विकल्प भी पहले की तरह ही जारी रहेंगे. 

    QR कोड से कई बार यात्रा कर सकेंगे यात्री
    दिल्ली मेट्रो में अभी तक जो सुविधा उसके तहत क्यूआर कोड वाली पेपर टिकट मिलती है  या तो आप ऐप के जरिए QR टिकट खरीदते हैं. इस टिकट को आप एक बार ही यूज कर पाते थे. यानी अगर आप कही जाना चाहें तो एक बार ही QR CODE का इस्तेमाल कर पाते थे. एक बार यात्रा पूरी होने के बाद वो QR CODE आपके किसी काम नहीं रहता था. लेकिन नई व्यवस्था में केवल एक  QR CODE खरीदकर लोग उससे कई बार यात्रा कर सकेंगे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नगरासू गुरुद्वारा विवाद: सीएम धामी बोले-ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं जिससे धर्म व आस्था को ठेस पहुंचे

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरासू गुरुद्वारा विवाद: सीएम धामी बोले-ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं जिससे धर्म व आस्था को ठेस पहुंचे

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.