Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»समीर रिजवी का UP T-20 लीग में धमाका, सुपर ओवर में छक्का मारकर फाइनल में
    खेल

    समीर रिजवी का UP T-20 लीग में धमाका, सुपर ओवर में छक्का मारकर फाइनल में

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समीर रिजवी का UP T-20 लीग में  धमाका, सुपर ओवर में छक्का मारकर फाइनल में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL 2024 की नीलामी में सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी रहे "समीर रिजवी" ने UP T-20 लीग में कमाल कर दिया। कप्तान "समीर रिजवी" ने सुपर ओवर में लखनऊ फाल्कन्स के अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को छक्का मारते हुए अपनी टीम कानपुर सुपरस्टार्स को फाइनल में पहुंचा दिया। सांस थामने वाले मैच में समीर रिजवी ने अपने CSK के पूर्व कप्तान MS DHONI के स्टाइल में हेलीकॉप्टर शॉट वाला छक्का उड़ाया। अब टूर्नामेंट के फाइनल में 14 सितंबर को RINKU SINGH की मेरठ मेवरिक्स और "समीर रिजवी" की कानपुर सुपरस्टार्स की टक्कर होगी।

     गेंदों में खत्म हुआ मैच
    लगातार बारिश और गीले मैदान के चलते बीती रात खेला गया क्वालीफायर-2 मुकाबला लगातार टलता गया। ऐसे में मैच के ओवर्स में कटौती होती रही, आखिरकार देर रात मैच का नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर करवाया गया। लखनऊ फाल्कंस ने सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच गेंदों पर सात रन बनाए थे इस दौरान उसके दो विकेट भी गिर गए। जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स ने तीन गेंदों पर ही लक्ष्य हासिल करके फाइनल में जगह बना ली। इस तरह मैच सिर्फ आठ गेंद में ही खत्म हो गया और कुल 15 रन ही बने।

    'राइट हैंडेड रैना' के नाम से प्रसिद्ध
    मेरठ के रहने वाले समीर रिजवी सुरेश रैना की ही तरह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। समीर की शॉट मेकिंग और खेलने का अंदाज भी कुछ ऐसा ही है। शायद यही वजह है कि उन्हें डोमेस्टिक सर्किट में 'राइट हैंडेड रैना' कहा जाता है। समीर रिजवी भी अपने आदर्श सुरेश रैना की तरह स्पिनर्स की बखिया उधेड़ देते हैं। महज 16 साल की उम्र में उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी डेब्यू करने वाले समीर रिजवी को आईपीएल 2024 के लिए दिसंबर 2023 में हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये की भारी-भरकम बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा था।

    मेरठ मेवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच फाइनल
    क्वालीफायर-1 जीतकर रिंकू सिंह की कप्तानी वाली मेरठ मेवरिक्स पहले ही पाइनल में पहुंच चुकी है। शानदार फॉर्म में चल रहे रिंकू सिंह ने लगभग सभी मैच में अपनी टीम के लिए अहम भूमिका अदा की। अब टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 सितंबर को मेरठ मेवरिक्स और कानपुर सुपरस्टार्स के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका लाइव टेलीकास्ट जियो सिनेमा और स्पोर्ट्स 18 पर होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा के समापन की उल्टी गिनती शुरू, नवंबर में बंद होंगे बदरीनाथ-केदारनाथ समेत चारों धामों के कपाट; जानें अंतिम दर्शन की तारीखें……

    October 20, 2026

    Uttarakhand News: दशहरे पर CM धामी का सुशासन का संदेश, 13 हजार एकड़ से अधिक सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त; दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई का भी किया जिक्र…..

    October 20, 2026

    ग्राम केरीबंधा के अंदरूनी खेतों में पहुंचकर कलेक्टर जयश्री जैन ने पीवी ऐप सर्वे कार्यो का किया औचक निरीक्षण….

    October 20, 2026

    अवेली में नल से जल ने आसान बनाई जिंदगी, 311 परिवारों को मिली राहत, 80 किलोलीटर क्षमता के जलागार से सुदृढ़ हुई गांव की पेयजल व्यवस्था…..

    October 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.