Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: कुंभ 2027 की तैयारियों को रफ्तार: सीएम धामी ने 1252 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी…..
    राज्य

    Uttarakhand News: कुंभ 2027 की तैयारियों को रफ्तार: सीएम धामी ने 1252 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी…..

    News DeskBy News DeskMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: कुंभ 2027 की तैयारियों को रफ्तार: सीएम धामी ने 1252 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1252 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया है। इन निर्णयों से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने, आपदा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा पेयजल एवं बाढ़ सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को सशक्त करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

    मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियोजन विभाग द्वारा स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट के अन्तर्गत स्वीकृत कार्यो यथा ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजना में त्रिवेणी घाट पुनरूद्धार हेतु ₹ 115 करोड़ तथा हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के अन्तर्गत नॉर्थ हर की पैडी डेवलपमेंट हेतु ₹ 69.06 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    रिंग रोड निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में टिहरी झील के चारों ओर रिंग रोड (28.605 किमी) तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु तहसील टिहरी/मदननेगी के अन्तर्गत अधिग्रहित 18 ग्रामों में अर्जित भूमि के प्रतिकर का भुगतान हेतु ₹ 25.13 करोड़ एवं जनपद टिहरी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर/टिहरी के अन्तर्गत टिहरी झील के चारों और रिंग रोड निर्माण कार्य (पूर्व निर्मित मोटर मार्ग का चौडीकरण एवं सुधारीकरण) के वन भूमि हस्तान्तरण के एनपीवी भुगतान हेतु ₹ 10.94 करोड़ तथा अन्य विभागों के एनपीवी का भुगतान/भूमि अधिग्रहण हेतु प्राप्त कुल मांग ₹ 20 करोड़ अर्थात प्राविधानित धनराशि ₹ 100 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 56.07 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड धारचूला में कैलाश मानसरोवर मार्ग में गब्यांग के चम्फू नाले के पास नवीन डेस्टिनेशन प्रोजेक्ट के अन्तर्गत सामुदायिक सहभागिता के आधार पर एस्ट्रो टूरिज्म/पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से 08 नग इग्लू डोम हटों के निर्माण हेतु ₹ 4.67 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा समग्र शिक्षा के अन्तर्गत संचालित माध्यमिक/प्रारम्भिक विद्यालय/शिक्षक शिक्षा की स्थापना (90 प्रति के.पो) वेतन का भुगतान के अन्तर्गत वेतन भत्तों, चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि के लिए प्राविधानित धनराशि ₹ 446 करोड़ तथा उच्च शिक्षा विभागान्तर्गत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन भुगतान हेतु चालू वित्तीय वर्ष में आय-व्ययक में प्राविधानित धनराशि ₹155.37 करोड़ के सापेक्ष प्रथम छः माह (अप्रैल, 2026 से सितम्बर, 2026) हेतु ₹ 77.69 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत लोहाघाट में सरफेस पार्किंग निर्माण हेतु ₹ 39 लाख, थाना टनकपुर में टाईप द्वितीय के 20, टाईप तृतीय के 04 आवासों के निर्माण हेतु ₹ 9.43 करोड़ के सापेक्ष प्रथम किस्त में ₹ 3.77 करोड तथा जनपद देहरादून के विधानसमा क्षेत्र रायपुर के अन्तर्गत लोहे के पुल से सौंग पुल तक बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु ₹ 4.22 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा राज्य वित्त पोषित योजना ‘‘विधायक निधि योजनान्तर्गत’’ चालू वित्तीय वर्ष के आय-व्ययक में प्रावधानित धनराशि से 70 मा० विधायकगणों को उनके विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए निर्धारित विधायक निधि ₹ 5 करोड़ प्रति विधायक की दर से कुल ₹ 350 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    मुख्यमंत्री द्वारा शहरी स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र योजना की वित्तीय वर्ष 2023-24 की अनुमोदित कार्ययोजना हेतु भारत सरकार से प्राप्त ₹ 56.35 करोड़ की धनराशि अपरिहार्य परिस्थितियों एवं सर्वथा कार्य हित में वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य आकस्मिकता निधि से अंतरित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त…..

    June 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ….

    June 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.