Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री लखनलाल देवांगन….
    छत्तीसगढ़

    योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री लखनलाल देवांगन….

    News DeskBy News DeskMay 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं : मंत्री लखनलाल देवांगन….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: कोरबा जिले में सुशासन तिहार की शुरुआत आज कटघोरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनरास से हुई। 01 मई से 10 जून तक आयोजित होने वाले इस तिहार के प्रथम दिवस आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें तेज धूप और गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। ग्रामीणों ने भी अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त कुल 332 आवेदनों में से 103 का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। कृषि, मत्स्य, समाज कल्याण, पंचायत, राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा इस दौरान हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

    योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं :  मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    कार्यक्रम में प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री की मंशा है कि सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो तथा उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि 01 मई से 10 जून तक जिले में कुल 37 शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न ग्राम पंचायतों को क्लस्टरवार शामिल किया गया है।

    मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएँ संचालित की गई हैं और राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भी जनता को योजनाओं का निरंतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अपने क्षेत्र में लगे शिविरों में आसानी से आवेदन देकर अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।

    योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं :  मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों को मुफ्त चावल, नल कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि तथा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास जैसी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा धान बोनस, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, रामलला दर्शन, सरस्वती साइकिल योजना और महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी गाँव में अचानक पहुंचकर योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।

    कार्यक्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि सुशासन तिहार ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नित नई विकास योजनाएँ बनाई जा रही हैं और उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेने की अपील की।

    जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने कहा कि एक ही स्थान पर सभी विभागों की उपस्थिति से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और उनका लाभ लेने में आसानी होती है। जनपद सदस्य श्रीमती झूल बाई गोविंद ने भी शिविर की सराहना की।

    योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का आवेदन देकर निराकरण कराएं :  मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    शिविर में प्रभारी कलेक्टर श्री आशुतोष पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, एसडीएम श्री तन्मय खन्ना, जनपद सीईओ श्री यशपाल सिंह सहित आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया था जिसका अवलोकन मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया।

    शिविर में ग्रामीणों को अलग-अलग योजनाओं से लाभान्वित किया गया जिसमें हितग्राहियों को 100 दिन का रोजगार पूर्ण होने पर जॉब कार्ड, सात हितग्राहियों को नया राशन कार्ड, तीन हितग्राहियों को केसीसी ऋण का चेक, ऋण पुस्तिका का वितरण, कृषि सिंचाई पंप, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस कनेक्शन, मत्स्य पालन हेतु मछली जाल और  आइस बॉक्स प्रदान किया गया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026

    सेवा की कहानी : लमती फीडर जलाशय योजना से किसानों के खेतों में पहुंचेगा सिंचाई का पानी….

    October 12, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 78.51 लाख रुपए के दो सीसी सड़क सह नाली निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन….

    October 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कोरबा में वायशेप अंडरब्रिज निर्माण कार्य का उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया शुभारंभ, डीएमएफ मद से 30.96 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा अंडरब्रिज…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को मिलेगी नई ऊंचाई, बीएसएल-3 प्रयोगशाला से खुलेंगे वैज्ञानिक नवाचार के नए द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 12, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सरदार सिंह होंगे लीग के एंबेसडर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की घोषणा….

    October 12, 2026

    मत्स्य पालन से समृद्ध हो रही सरगुजा की ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और महिलाओं के लिए खुल रहे स्वरोजगार के नए अवसर….

    October 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.