Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान: “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” का संदेश
    छत्तीसगढ़

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान: “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” का संदेश

    News DeskBy News DeskApril 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान: “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” का संदेश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता अभियान: “अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा” का संदेश

    बेमेतरा,  विश्व भर में 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसका आयोजन “Driven to End Malaria: Now We Can. Now We Must” (मलेरिया को समाप्त करने के लिए प्रेरित: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा) थीम पर आधारित रहा। इसी क्रम में जिले में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी (NVBDCP) डॉ. बी.एल. राज के देखरेख में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, जिला चिकित्सालय, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. बी.एल. राज द्वारा जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर मलेरिया से बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंचाएगा। कार्यक्रम में बताया गया कि मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित मादा मच्छर के काटने से फैलती है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द एवं उल्टी शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर मरीजों की तुरंत जांच कर उचित उपचार किया जाना आवश्यक है, जो सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध है।

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा में आए मरीजों उनके परिजन को मलेरिया से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित लोगों को मलेरिया के पहचान बचाव हेतु जानकारी देते हुए शिक्षा और प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण किया गया।

    अभियान के तहत मुख्य संदेश दिए गए—

    हर बुखार की जांच कराएं, मलेरिया की पहचान करें

    समय पर जांच और पूर्ण उपचार से मलेरिया से बचाव संभव

    मच्छरदानी का नियमित उपयोग करें

    स्वच्छ वातावरण बनाए रखें और मच्छरों को पनपने से रोकें

    इसके साथ ही मच्छर एवं लार्वा नियंत्रण के तहत जमे हुए पानी में मिट्टी का तेल या जला हुआ मोबिल ऑयल डालने, तथा सामान्य मच्छरदानी को कीटनाशक से उपचारित कर उपयोग करने की सलाह दी गई। विश्व मलेरिया दिवस के इस आयोजन के माध्यम से जिले में जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया, जिससे मलेरिया उन्मूलन की दिशा में सामूहिक प्रयासों को और मजबूती मिल सके।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….

    October 14, 2026

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    October 14, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न…..

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड….

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां…..

    October 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बलौदाबाजार को मॉडल विधानसभा बनाने के लिए प्रतिबद्ध- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संवेदनशील राहत व्यवस्था, दुर्घटना प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल….

    October 14, 2026

    डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    October 14, 2026

    मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मिलेट फसलों के उपार्जन, उत्पादन एवं उपयोग के संबंध में बैठक सम्पन्न…..

    October 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.