Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..
    राज्य

    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..

    News DeskBy News DeskApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: उत्तराखंड का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: AI और साइबर सुरक्षा पर फोकस, देहरादून मीट में CERT का शुभारंभ…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     उत्तराखंड : ITDA उत्तराखण्ड एवं APAC Media की ओर से बृहस्पतिवार को देहरादून में 5वें इंडिया डिजिटल एंपावरमेंट मीट एंड अवॉर्ड्स का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम की थीम “विकसित भारत 2047 की ओर एआई एवं साइबर सुरक्षा के माध्यम से उत्तराखण्ड का डिजिटल परिवर्तन” रही. इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा सहित शासन, उद्योग, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और शिक्षाविदों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही. कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखण्ड को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर सुरक्षा और उभरती तकनीकों के माध्यम से डिजिटल रूप से सशक्त राज्य के रूप में विकसित करना रहा.

    कार्यक्रम के दौरान CERT उत्तराखण्ड का शुभारंभ किया गया, जो राज्य की साइबर सुरक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. साथ ही आईआईटी, हैदराबाद के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे एआई, अनुसंधान, नवाचार एवं क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन नीति-निर्माताओं, विशेषज्ञों और उद्योग जगत को एक साझा मंच प्रदान करते हैं. उन्होंने एआई और आधुनिक तकनीकों के बढ़ते महत्व पर बल देते हुए कहा कि ऐसे संवाद भविष्य की नीतियों को दिशा देंगे और राज्य के डिजिटल विकास को गति प्रदान करेंगे.

    आईटी मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित CEO राउंडटेबल में डेटा सेंटर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश संभावनाओं, नीति सहयोग और Ease of Doing Business जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. उद्योग प्रतिनिधियों ने उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए स्पष्ट और स्थिर नीति ढांचे, सिंगल-विंडो क्लीयरेंस प्रणाली और मजबूत डिजिटल कनेक्टिविटी की आवश्यकता पर बल दिया.

    कार्यक्रम में एआई आधारित सुशासन, साइबर सुरक्षा सुदृढ़ता, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल डेवलपमेंट एवं सरकार-उद्योग-अकादमिक सहयोग जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई. इस आयोजन के माध्यम से उत्तराखण्ड को आईटी, डेटा सेंटर और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में एक उभरते हुए और निवेश-अनुकूल गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: 5 साल पूरे करने वाले BJP के पहले CM बने धामी, देवभूमि की जनता का जताया आभार, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां….

    July 4, 2026

    Uttarakhand News: 5 साल पूरे करने वाले BJP के पहले CM बने धामी, देवभूमि की जनता का जताया आभार, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां….

    July 4, 2026

    Uttarakhand: क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे परीक्षा केंद्र की मिलेगी लोकेशन, UKPSC ने तैयार किया सिस्टम

    July 4, 2026

    ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…

    July 4, 2026

    चिंतन शिविर 3.0 से सुशासन के अगले चरण की रूपरेखा तैयार होगी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    July 4, 2026

    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीडिया एवं संचार अधिकारियों के लिए राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित, नई दिल्ली स्थित आईआईआईडीईएम में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम…..

    July 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: 5 साल पूरे करने वाले BJP के पहले CM बने धामी, देवभूमि की जनता का जताया आभार, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां….

    July 4, 2026

    Uttarakhand News: 5 साल पूरे करने वाले BJP के पहले CM बने धामी, देवभूमि की जनता का जताया आभार, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां….

    July 4, 2026

    Uttarakhand: क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे परीक्षा केंद्र की मिलेगी लोकेशन, UKPSC ने तैयार किया सिस्टम

    July 4, 2026

    ‘तेजस कार्यशाला’ का सफल आयोजन, स्टार्टअप इंडिया से युवाओं को मिली नई दिशा, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा…

    July 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.