Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News- ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026: CM धामी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, फेक न्यूज़ पर जताई चिंता, बोले- तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता समय की जरूरत….
    राज्य

    Uttarakhand News- ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026: CM धामी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, फेक न्यूज़ पर जताई चिंता, बोले- तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता समय की जरूरत….

    News DeskBy News DeskApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News- ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026: CM धामी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, फेक न्यूज़ पर जताई चिंता, बोले- तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता समय की जरूरत….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण फेक न्यूज़ एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है. ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे तथ्यों की पुष्टि कर निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार आमजन तक पहुंचाएं. मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को रुद्रप्रयाग में जिला प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026’ को संबोधित कर रहे थे.

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया. पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रमेश पहाड़ी, चंद्रमोहन शुक्ला, संदीप थपलियाल, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी सहित अन्य पत्रकारों को सम्मानित किया गया. लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में श्री सौरभ मैठाणी, हेमा नेगी करासी और साहित्य के क्षेत्र में श्री मुकेश नौटियाल सहित भाषा, साहित्य, प्रशासन, पुलिस और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया.

    मुख्यमंत्री धामी ने सभी सम्मानित पत्रकारों और प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला है, जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. पत्रकार समाज को जागरूक करने और जन सरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरकार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. आधुनिक तकनीक के इस युग में भ्रामक सूचनाओं के प्रसार को रोकना और सत्य एवं निष्पक्ष खबरों का संप्रेषण करना समय की आवश्यकता है.

    जिला प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी, विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग पूनम कठैत, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश भट्ट, महामंत्री बद्री नौटियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News- केदारनाथ धाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट, CM धामी ने ग्राउंड जीरो पर तैयारियों का लिया जायजा…….

    April 16, 2026

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026

    गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान….

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी…

    April 16, 2026

    नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है – कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल….

    April 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026: CM धामी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, फेक न्यूज़ पर जताई चिंता, बोले- तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता समय की जरूरत….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- केदारनाथ धाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट, CM धामी ने ग्राउंड जीरो पर तैयारियों का लिया जायजा…….

    April 16, 2026

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.