Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Delhi-Dehradun Expressway: PM मोदी कल करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सफर बनेगा मंत्रमुग्ध करने वाला, 3 घंटे में पूरा होगा सफर…..
    राज्य

    Delhi-Dehradun Expressway: PM मोदी कल करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सफर बनेगा मंत्रमुग्ध करने वाला, 3 घंटे में पूरा होगा सफर…..

    News DeskBy News DeskApril 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Delhi-Dehradun Expressway: PM मोदी कल करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, सफर बनेगा मंत्रमुग्ध करने वाला, 3 घंटे में पूरा होगा सफर…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Delhi-Dehradun Expressway: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से देव भूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक का सफर अब और भी आरामदायक और सुविधाजनक होने जा रहा है। जी हां… दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद दिल्ली से देहरादून तक का सफर सिर्फ 3 घंटे में पूरा होगा। पीएम मोदी 14 अप्रैल को डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

    इधर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर देवभूमि में उत्साह और सुरक्षा का माहौल चरम पर है। पीएम के भ्रमण कार्यक्रम और सुरक्षा व्यवस्थाओं के मद्देनजर देहरादून पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गणेशपुर में सड़क मरम्मत कार्य और पीएम की सुरक्षा के कारण देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को 14 अप्रैल तक यातायात के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

    प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान ऐतिहासिक मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे। सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर रविवार शाम 5 बजे से मंगलवार दोपहर 2 बजे तक मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। मंदिर को विशेष रूप से सजाने के लिए वृंदावन और पश्चिम बंगाल से लगभग 100 किलो गेंदे, गुलाब और चमेली के फूल मंगाए गए हैं। प्रधानमंत्री का यह दौरा चुनावी और विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देहरादून की सड़कों पर लगभग 12 से 14 किलोमीटर लंबा रोड शो प्रस्तावित है। रोड शो के बाद पीएम एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में भी विशेष आयोजन की तैयारी है।

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस मतलब समय की बड़ी बचत

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरे को राज्य के विकास के लिए मील का पत्थर बताया है। 210 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन एक्सप्रेस-वे दिल्ली के अक्षरधाम को देहरादून से जोड़ता है। इसकी सबसे बड़ी विशेषता 12 किमी लंबा ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो राजाजी नेशनल पार्क के इको-सेंसिटिव जोन से गुजरता है। पूरे हाईवे पर सोलर लाइट और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके पूरी तरह शुरू होने पर दिल्ली से देहरादून का सफर मात्र 2.5 से 3 घंटे का रह जाएगा, जो पहले 6-7 घंटे का होता था।

    एक नजर…

    • कुल लंबाई: लगभग 210–212 किमी
    • लेन: 6 लेन (8 तक विस्तार योग्य)
    • डिजाइन स्पीड: 120 किमी/घंटा तक
    • यात्रा समय: 6–6.5 घंटे से घटकर 2.5 घंटे
    • प्रोजेक्ट की प्रगति:
    • मंजूरी: 2020 (इन-प्रिंसिपल अप्रूवल)
    • टेंडर जारी: 2021
    • शिलान्यास: दिसंबर 2021
    • उद्घाटन: 14 अप्रैल 2026

    तीन प्रमुख सेक्शन

    • दिल्ली–ईपीई (ब्राउनफील्ड)
    • ईपीई–सहारनपुर (ग्रीनफील्ड)
    • सहारनपुर–देहरादून (ग्रीनफील्ड)

    एक्सप्रेस वे की खासियत :

    • कुल अनुमानित लागत: 11,800 करोड़ – 13,000 करोड़ के बीच
    • अंडरपास: 113
    • रेलवे ओवरब्रिज: 5
    • एंट्री/एग्जिट पॉइंट: 16
    • सर्विस रोड: 76 किमी
    • बस शेल्टर: 62
    • वे-साइड सुविधाएं (फूड, टॉयलेट आदि): 12
    • एशिया का सबसे लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर: 12–14 किमी
    • डाटकाली टनल: लगभग 340 मीटर
    • कनेक्टविटी: दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, चारधाम हाईवे (हरिद्वार लिंक)

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….

    October 11, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    October 11, 2026

    छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026

    प्रदेश के 31 हजार गन्ना किसानों को मिलेगा 51.09 करोड़ रुपए का बोनस, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने गन्ना किसानों को दी बधाई……

    October 11, 2026

    महिला सशक्तिकरण से विकसित छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में शहरी परिवहन नए अध्याय की ओर, 240 ई-बसों से आरामदायक, किफायती और प्रदूषणमुक्त सफर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में हुआ कंसेशन एग्रीमेंट, हरित शहर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा….

    October 11, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    October 11, 2026

    छत्तीसगढ़ मध्य भारत के बड़े मेडिकल हब के रूप में हो रहा विकसित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026

    स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.