Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»उत्तराखंड के दुर्गम गांवों में पहुंची मोबाइल क्रांति, 557 नए टावरों से 4G कनेक्टिविटी
    राज्य

    उत्तराखंड के दुर्गम गांवों में पहुंची मोबाइल क्रांति, 557 नए टावरों से 4G कनेक्टिविटी

    News DeskBy News DeskMarch 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उत्तराखंड के दुर्गम गांवों में पहुंची मोबाइल क्रांति, 557 नए टावरों से 4G कनेक्टिविटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड के पर्वतीय और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। डिजिटल भारत निधि के तहत लगाए गए 557 नए मोबाइल टावरों के माध्यम से सैकड़ों दूरस्थ गांवों को पहली बार प्रभावी मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा गया है।

    राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी देते हुए केंद्रीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डा पेम्मासानी चंद्रशेखर ने राज्यसभा में बताया कि डिजिटल भारत निधि के माध्यम से विशेष रूप से पहाड़ी, सीमावर्ती और अब तक संचार सुविधाओं से वंचित गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए विभिन्न परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के तहत 28 फरवरी, 2026 तक 557 टावर स्थापित कर उत्तराखंड के 1,231 गांवों को फोर जी नेटवर्क से जोड़ा गया है।

    राज्य के कुल 16,456 गांवों में से 16,305 गांवों में फोर जी मोबाइल सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं, जो लगभग पूर्ण कवरेज को दर्शाता है। वहीं 4,729 गांवों में फाइव जी नेटवर्क की शुरुआत हो चुकी है, जिससे प्रदेश तेजी से नई पीढ़ी की संचार तकनीक की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की भारतनेट परियोजना के तहत भी ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राडबैंड कनेक्टिविटी का विस्तार किया जा रहा है।

    28 फरवरी, 2026 तक उत्तराखंड की 1,993 ग्राम पंचायतों को ब्राडबैंड सेवाओं के लिए तैयार किया जा चुका है। देशभर में यह आंकड़ा 2,14,921 ग्राम पंचायतों तक पहुंच गया है।

    सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत लगभग 2.64 लाख ग्राम पंचायतों को रिंग आधारित कनेक्टिविटी से जोडऩे और बिना ग्राम पंचायत वाले 3.8 लाख गांवों तक मांग के आधार पर इंटरनेट सुविधा पहुंचाने की योजना भी स्वीकृत की है। इससे उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल समावेशन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM Dhami

    May 9, 2026

    उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लैंसडौन में जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की, छात्रों से भी मिले

    May 9, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई….

    May 9, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार : घुटनों के बल चलने की मजबूरी थमी, ट्राइसाइकिल से मिली जीवन लाल के सपनों को नई रफ़्तार….

    May 9, 2026

    सुशासन तिहार 2026 ने बदली मोनिका तिर्की की जिंदगी, अब टपकती छत नहीं बल्कि पक्के घर का मिला सुकून….

    May 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार का गठन, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CM Dhami

    May 9, 2026

    उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लैंसडौन में जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की, छात्रों से भी मिले

    May 9, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई….

    May 9, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई….

    May 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.