Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News- कांप उठी देवभूमि: बागेश्वर में तड़के भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले…..
    राज्य

    Uttarakhand News- कांप उठी देवभूमि: बागेश्वर में तड़के भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले…..

    News DeskBy News DeskMarch 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News- कांप उठी देवभूमि: बागेश्वर में तड़के भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बागेश्वर में 2.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सुबह 4:56 बजे ये भूकंप हुआ. इसके झटकों से लोग घरों से बाहर निकलकर भागे. राहत की बात ये है कि इस घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है. फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.885 उत्तर अक्षांश और 80.016 पूर्व देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई पांच किमी बताई गई है.

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक सभी तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.

    विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तराखंड में भूकंप ज्यादा आने का मुख्य कारण इसकी भौगोलिक स्थिति है. उत्तराखंड हिमालयी क्षेत्र में स्थित है, जो दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक माना जाता है. यहां भारतीय प्लेट और यूरेशियन प्लेट आपस में टकरा रही हैं, जिससे धरती के भीतर लगातार तनाव बनता रहता है. जब यह तनाव अचानक रिलीज होता है, तो भूकंप के रूप में झटके महसूस होते हैं. इसी वजह से उत्तराखंड को भूकंपीय जोन-IV और V में रखा गया है, जो उच्च जोखिम वाले क्षेत्र हैं.

    राज्य में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में सबसे ज्यादा भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. खास तौर पर चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे पहाड़ी जिलों में भूकंप का खतरा ज्यादा रहता है. इसके अलावा, पहाड़ी ढलानों पर बसी आबादी, कमजोर निर्माण और भूस्खलन की संभावना भूकंप का प्रभाव और भी बढ़ जाता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी का किया सम्मान; बोले— ‘धामी धाकड़ भी, धुरंधर भी….

    March 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण की समीक्षा….

    March 21, 2026

    वनौषधि परंपरा के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : वन मंत्री केदार कश्यप….

    March 21, 2026

    महतारी वंदन योजना : आर्थिक संबल से आत्मविश्वास तक, सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की महिलाएं….

    March 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने कुदरगढ़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    March 21, 2026

    आस्था के केंद्र कुदरगढ़ धाम का होगा भव्य विकास- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    March 21, 2026

    हल्द्वानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम धामी का किया सम्मान; बोले— ‘धामी धाकड़ भी, धुरंधर भी….

    March 21, 2026

    Uttarakhand News- कांप उठी देवभूमि: बागेश्वर में तड़के भूकंप के झटके, लोग घरों से बाहर निकले…..

    March 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.