Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्र और नव संवत्सर 2083 की दी शुभकामनाएं, कहा- समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है ये पर्व….
    राज्य

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्र और नव संवत्सर 2083 की दी शुभकामनाएं, कहा- समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है ये पर्व….

    News DeskBy News DeskMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्र और नव संवत्सर 2083 की दी शुभकामनाएं, कहा- समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है ये पर्व….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर हिंदू नव संवत्सर और पावन चैत्र नवरात्र के प्रथम दिवस के शुभ अवसर पर विधि-विधान के साथ हवन-पूजन किया. इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने मां आदिशक्ति भगवती और देवाधिदेव महादेव से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि लाने एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर के साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए चैत्र नवरात्र को शक्ति की उपासना का पर्व बताया. उन्होंने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है. उन्होंने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है. इस अवसर पर किया जाने वाला कन्या पूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी से नारियों के सम्मान की भी अपील की है.

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पौराणिक ग्रन्थों में चैत्र नवरात्र को विशेष महत्व दिया गया है. इसे आत्म शुद्धि और सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है. चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. चैत्र नवरात्र की प्रदेश में धार्मिक महत्ता के दृष्टिगत सभी प्रमुख देवी मंदिरों और शक्तिपीठों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की परम्परा रही है.

    धामी ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान है. शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो, इसका हमें संकल्प लेना होगा. यह पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश और समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है. यह नव संवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव ने दिए तेज़ी से कार्य शुरू करने के निर्देश…..

    March 19, 2026

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 19, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा से पारित…..

    March 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चेट्रीचण्ड्र (चैतीचांद) की दी शुभकामनाएं….

    March 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव ने दिए तेज़ी से कार्य शुरू करने के निर्देश…..

    March 19, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्र और नव संवत्सर 2083 की दी शुभकामनाएं, कहा- समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है ये पर्व….

    March 19, 2026

    श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर, दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों का सर्वांगीण विकास…..

    March 19, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026…

    March 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.