Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News- कैंची धाम जाम से निजात की तैयारी: सीएस ने भवाली बाईपास व निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- सीजन से पहले यातायात सुचारू हो….
    राज्य

    Uttarakhand News- कैंची धाम जाम से निजात की तैयारी: सीएस ने भवाली बाईपास व निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- सीजन से पहले यातायात सुचारू हो….

    News DeskBy News DeskMarch 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News- कैंची धाम जाम से निजात की तैयारी: सीएस ने भवाली बाईपास व निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, कहा- सीजन से पहले यातायात सुचारू हो….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड: नैनीताल जिले के भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कैंची धाम क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए नवनिर्मित भवाली बाईपास, भवाली-रातिघाट बाईपास, श्री कैंची धाम मंदिर में निर्माणाधीन विभिन्न निर्माण कार्यों सहित नैनीताल माल रोड में सड़क भू-धंसाव की रोकथाम के लिए कराए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. उन्होंने PWD के मुख्य अभियंता को निर्देश दिए कि भवाली-रातिघाट बाईपास का कार्य तेजी से करते हुए पर्यटन सीजन से पूर्व यातायात सुचारू किया जाए. उन्होंने जब तक स्थायी मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक इसी सीजन में बेली ब्रिज स्थापित कर यातायात सुचारू कराया जाए.

    इस दौरान PWD के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि भवाली सेनेटोरियम से रतिघाट तक 18.15 किलोमीटर बाईपास में से 8 किलोमीटर मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है. जिसमें यातायात सुचारू है. बाईपास मार्ग को रातिघाट स्थित भवाली- अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने के लिए 74.15 किलोमीटर स्पान के मोटर पुल का भी निर्माण किया जाना है, इस के लिए शासन से 9 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो हुई है जिससे पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है. इस दौरान मुख्य सचिव ने 10 करोड़ की धनराशि से नवनिर्मित सेनेटोरियम से भवाली – अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास सड़क निर्माण कार्य व इसी मार्ग में शिप्रा नदी पर नवनिर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन मोटर पुल का भी निरीक्षण किया. यह मार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया है.

    मुख्य सचिव ने श्री कैंची धाम मंदिर परिसर में 40 करोड़ 81 लाख 39 हजार रुपये की लागत से मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कार्यों और कैंची धाम में ही स्वदेश दर्शन योजना के तहत 17 करोड़ 59 लाख 87 हजार रुपये की लागत से बनाए जा रहे फैसिलिटेशन सेंटर व अन्य कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण किया। कैंची धाम में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि पार्किंग स्थल में वाहनों के प्रवेश एवं निकासी अलग अलग गेट से हो. इस सबन्ध में उन्होंने जिलाधिकारी को पुलिस और कार्यदायी संस्था के साथ बैठक कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए. भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव ने वर्ष 2018 में नैनीताल स्थित लोअर माल रोड में हुई क्षति के मरम्मत कार्य तथा झील की तरफ से हो रहे भू धंसाव की रोकथाम के लिए सड़क क्षेत्र में कराए जा रहे सुरक्षात्मक एवं सुधारीकरण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण भी किया.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे…..

    May 2, 2026

    उत्तराखंड में राज्यव्यापी मोबाइल अलर्ट टेस्ट, लोगों के फोन पर बजा इमरजेंसी सायरन

    May 2, 2026

    Dehradun: कुख्यात अकरम एनकाउंटर मामला; डीएम ने दिए मामले की मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश

    May 1, 2026

    Uttarakhand: कल होगी आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल, आपके फोन पर आएगा परीक्षण अलर्ट, घबराएं नहीं

    May 1, 2026

    Srinagar Garhwal: देश की सबसे लंबी रेल सुरंग बनी टनल-8, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना

    May 1, 2026

    Uttarakhand News- श्री पीठम स्थापना महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन, कहा- डोल आश्रम आध्यात्मिक साधना का प्रमुख केंद्र…..

    May 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे बगिया, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और कृषि मंत्री रामविचार नेताम भी साथ पहुंचे…..

    May 2, 2026

    उत्तराखंड में राज्यव्यापी मोबाइल अलर्ट टेस्ट, लोगों के फोन पर बजा इमरजेंसी सायरन

    May 2, 2026

    Dehradun: कुख्यात अकरम एनकाउंटर मामला; डीएम ने दिए मामले की मजिस्ट्रियल और पुलिस जांच के आदेश

    May 1, 2026

    Uttarakhand: कल होगी आपदा प्रबंधन की मॉकड्रिल, आपके फोन पर आएगा परीक्षण अलर्ट, घबराएं नहीं

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.