Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के विस्तार की बड़ी पहल, जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभा खोज अभियान चलेगा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के विस्तार की बड़ी पहल, जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभा खोज अभियान चलेगा

    News DeskBy News DeskMarch 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के विस्तार की बड़ी पहल, जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभा खोज अभियान चलेगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    डॉ. राकेश मिश्र (राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन) के साथ प्रदेश भर में दौरे की योजना, नए खिलाड़ियों को जोड़ने और सागी रामकृष्णन ट्रॉफी 2026 में भागीदारी पर संवाद

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग खेल के विकास और नई प्रतिभाओं को आगे लाने के उद्देश्य से सर्किट हाउस सिविल लाइन रायपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न जिलों से आए बॉक्सिंग प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों तथा खेल संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया और प्रदेश में अब तक संचालित बॉक्सिंग गतिविधियों की समीक्षा की।

    बैठक में प्रदेश में बॉक्सिंग को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को इस खेल से जोड़ने के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने निर्णय लिया कि डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (IABF) के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में दौरा कर प्रतिभा खोज अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के प्रतिभावान युवाओं को बॉक्सिंग से जोड़कर उन्हें प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

    बैठक में यह भी सहमति बनी कि प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा और आगामी सागी रामकृष्ण ट्रॉफी 2026 भीमावरम आन्ध्रप्रदेश में छत्तीसगढ़ से भी खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण शिविर और संगठन विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    इस अवसर पर प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख श्री अमन यादव ने आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बॉक्सिंग के प्रति युवाओं में तेजी से रुचि बढ़ रही है और संगठित प्रयासों के माध्यम से प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई जा सकती है।

    बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

    श्री लखन साहू (संचालक, राजहरा मार्शल आर्ट क्लब), श्री मोरध्वज पैंकरा (प्रदेश मंत्री, भाजपा युवा मोर्चा छत्तीसगढ़), अधिवक्ता अंजिनेश शुक्ला (प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा युवा मोर्चा), श्री श्रेणिक बोथरा (प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष), श्री अमन यादव (प्रदेश खेल एवं कला सह-प्रमुख), श्री नवीन दास (वरिष्ठ बॉक्सिंग कोच), श्री प्रणव शंकर साहू, श्री योगेश साहू, सुश्री तनुजा साहू, श्री शुभम निषाद तथा श्री विकास दीवान सहित अनेक खेलप्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त

    August 8, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

    August 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि,केन्द्र सरकार ने राजनांदगांव में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0) को दी मंजूरी, 9,000 रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का मार्ग प्रशस्त

    August 8, 2026

    धामी कैबिनेट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी के लामाचौड़ में शिफ्ट होगा उत्तराखंड हाई कोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण फैसले

    August 7, 2026

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.