Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह….
    छत्तीसगढ़

    महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह….

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: बलौदाबाजार विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरदा निवासी भगवती साहू आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने परिवार का संबल बनना चाहती हैं। आज उनके इस हुनर को पंख देने का काम छत्तीसगढ़ शासन की ‘महतारी वंदन योजना’ कर रही है।

    योजना के तहत हर माह उनके खाते में आने वाले एक हजार रुपए उनके काम के लिए संजीवनी साबित हो रहे हैं। इस राशि का उपयोग वे सिलाई के लिए आवश्यक कच्चे माल, जैसे धागा, सुई और काज-बटन खरीदने में करती हैं, जिससे उनके काम की निरंतरता बनी रहती है। भगवती साहु ने बताया कि पति श्री रज्जन साहू पेशे से किसान हैं और कड़ी मेहनत कर खेती-किसानी के जरिए परिवार का भरण-पोषण करते हैं। एक बड़े परिवार की जरूरतों को देखते हुए तीन साल पहले हाथ में सिलाई की कमान संभाली।

    भगवती भावुक होकर कहती हैं कि एक समय था जब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें सोचना पड़ता था, लेकिन अब सिलाई से होने वाली आय और शासन की इस आर्थिक मदद ने उनके जीवन में आत्मसम्मान का संचार किया है। सिलाई के काम से मिलने वाले पैसों से वे न केवल अपने घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा कर रही हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त होकर अपने परिवार को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जा रही हैं।

    उनके चेहरे की चमक और काम के प्रति उनका जज्बा यह साफ बयां करता है कि महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का एक सशक्त माध्यम बन चुकी है। कोरदा जैसे छोटे से गांव में रहकर भगवती आज अपने सिलाई कौशल और स्वावलंबन के दम पर कामयाबी की नई सीढ़ियां चढ़ रही हैं। उन्होंने महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई….

    March 11, 2026

    महिला दिवस पर लीनेस क्लब भिलाई वीरांगना का सराहनीय पहल: ब्लड डोनेशन कैंप में 52 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित…

    March 11, 2026

    रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 10, 2026

    नारी शक्ति मसाला प्रसंस्करण इकाई बनी ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का आधार…

    March 10, 2026

    आदि परब ‘परम्परा से पहचान तक’ का भव्य आयोजन 13 मार्च से, आदि रंग, आदि परिधान, आदि हाट और आदि व्यंजन के साथ विविध सांस्कृतिक आयोजन….

    March 10, 2026

    बिहान से बदली ममता की जिंदगी, सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर….

    March 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, बड़े राज्यों को पछाड़कर बना नंबर-वन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई….

    March 11, 2026

    महिला दिवस पर लीनेस क्लब भिलाई वीरांगना का सराहनीय पहल: ब्लड डोनेशन कैंप में 52 यूनिट रक्तदान, रक्तदाताओं को हेलमेट देकर किया सम्मानित…

    March 11, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट में हर वर्ग के लिए बनाया ‘संतुलन’, विकास और प्रगति की खींची तस्वीर, जानिए किसे क्या दिया?

    March 10, 2026

    रसोई गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश: प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.