Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव….
    छत्तीसगढ़

    स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव….

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह’: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को सम्मानित करेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान देने “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से इसका आयोजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं महिला हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके कार्यों को रेखांकित करेंगे। राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग का शुभारंभ भी इस दौरान किया जाएगा।

    वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप, कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा और इन्द्र कुमार साहू तथा रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे भी समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

    नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि कार्यक्रम में राज्यभर से आईं स्वच्छता दीदियों, विभिन्न योजनाओं की महिला हितग्राहियों तथा स्वसहायता समूहों की महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में राष्ट्रीय पुरस्कार, सुपर स्वच्छ लीग शहर, वाटर प्लस, जीएफसी 7-स्टार तथा 5-स्टार प्राप्त करने वाले शहरों की स्वच्छता दीदियों के समूहों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा।

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के प्रथम चरण में ऐसी संघर्षशील महिला हितग्राहियों जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में योजना का क्रियान्वयन कर शासन की मदद से अपने परिवार को पक्का आवास का सहारा दिया है, उनका सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना के अन्तर्गत निर्धारित समय में आवास पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि का वितरण भी कार्यक्रम में किया जाएगा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत महिला शहरी पथ विक्रेताओं को चेक भी वितरित किए जाएंगे।

    “नारी शक्ति सम्मान समारोह” राज्य की उन मेहनती और प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मान देने का मंच है, जिन्होंने अपने कार्य और समर्पण से शहरी विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। स्वच्छता दीदियाँ और महिला स्वसहायता समूह न केवल शहरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभा रही हैं, बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का सशक्त उदाहरण भी प्रस्तुत कर रही हैं।” – श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान, 37 बंद विद्यालय फिर से खुले, बच्चों के चेहरों पर लौटी मुस्कान….

    July 2, 2026

    सुकमा में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) ग्राम योजना’ का शुभारंभ….

    July 2, 2026

    समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 2, 2026

    प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी, राज्य में 6.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 13 प्रतिशत बोनी पूर्ण…

    July 2, 2026

    पीएमईजीपी योजना से बदली रमेश नाग की जिंदगी, सीमेंट ब्रिक्स निर्माण इकाई स्थापित कर बने आत्मनिर्भर, दूसरों के लिए भी बने प्रेरणा….

    July 2, 2026

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने पुल निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, कार्यस्थलों का नियमित निरीक्षण कर हर महीने प्रगति की समीक्षा के दिए निर्देश….

    July 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी ने की बैठक: राज्य में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं में अधिकतर को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी

    July 2, 2026

    सीएम धामी ने की बैठक: राज्य में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं में अधिकतर को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी

    July 2, 2026

    Uttarakhand: सीएम धामी के निर्देश, प्रदेश को आपदा प्रबंधन में देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए काम करें

    July 2, 2026

    Uttarakhand News: सेवा, सुशासन और समर्पणः 4 जुलाई से उत्तराखंड में 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा, घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं…..

    July 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.