Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन….
    छत्तीसगढ़

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन….

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का भव्य आयोजन….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लोरमी में भव्य यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने एकता रथ पर सवार होकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और रथ यात्रा का शुभारंभ किया।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

    लोरमी रेस्ट हाउस से प्रारंभ हुई यह भव्य यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों मनियारी नदी सेतु, फव्वारा चौक, मुंगेली चौक होते हुए राजपूत भवन में समाप्त हुई। यात्रा में एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के छात्रों द्वारा एकता संदेश की तख्तियों को हाथ में लिए हुए वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहे के जयकारों ने रैली में उत्साहपूर्ण माहौल बनाया। 100 मीटर के एक तिरंगे के नीचे हजारों स्कूली एवं कॉलेज थात्र-छात्राओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल से प्रेरित एवं उनके आदर्शों का संदेश देते हुए आपसी एकता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। रैली में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री साहू और उप मुख्यमंत्री श्री साव ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

    एकता यात्रा के समापन के बाद राजपूत भवन में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू और उप मुख्यमंत्री श्री साव ने एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। श्री साहू ने अशोक का पौधा और श्री साव ने  नीम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन में स्वच्छता दीदियों और छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। आंतरिक सुरक्षा में योगदान देने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प भी दिलाया गया।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

    केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर इस यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लोरमी एवं मुंगेली में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। उन्होंने इस भव्य यात्रा में जनमानस के उत्साह को रेखांकित करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री साहू ने कहा कि यूनिटी मार्च का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान से आमजनों को जागरूक करना और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने रियासतों के एकीकरण में अपना अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को नमन किया।

    सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर 'यूनिटी मार्च' का भव्य आयोजन

    उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल हमारे देश के पहले गृह मंत्री और उप प्रधानमंत्री थे। देश के लिए उनका योगदान हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। वे किसानों के नेता थे। उन्होंने हमेशा किसानों के हक के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि इस यूनिटी मार्च के माध्यम से लोरमीवासियों की एकता दिखी है। यह यूनिटी मार्च सरदार पटेल को विनम्र श्रद्धांजलि है। उन्होंने यूनिटी मार्च को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी का अभिनंदन किया। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, जिला पंचायत ते सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह, श्री दीनानाथ केशरवानी और श्री गुरमीत सूलजा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा नागरिक यूनिटी मार्च में शामिल हुए।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू…..

    September 12, 2026

    निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू…..

    September 12, 2026

    बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम, सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल….

    September 12, 2026

    बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम, सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल….

    September 12, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-NIBSM के कार्यों की सराहना की….

    September 12, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-NIBSM के कार्यों की सराहना की….

    September 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू…..

    September 12, 2026

    निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू…..

    September 12, 2026

    बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम, सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल….

    September 12, 2026

    बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम, सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल….

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.