Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोरिया : धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें
    छत्तीसगढ़

    कोरिया : धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें

    News DeskBy News DeskNovember 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोरिया : धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरिया : धान खरीदी केन्द्रों में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें

    15 नवम्बर से होंगी धान खरीदी प्रारंभ 9 नवम्बर से किसानों को जारी होंगे टोकन

    धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने का आग्रह – कोरिया

    पीएम पोर्टल एवं जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करें

    कोरिया

    आज कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कृषि, सहकारिता, खाद्य, मार्कफेड तथा नोडल अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि 15 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होंगी इसके पूर्व सभी उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण करें और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित भी करें। उन्होंने बारदाने से संबंधित व्यवस्था उपार्जन पूर्व करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए तथा इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी।

    धान उपार्जन एवं निराकरण प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं को नियंत्रित करने हेतु शासन द्वारा जिला एवं तहसील स्तर पर ‘इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर’ की स्थापना की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। उपार्जन केंद्र प्रभारियों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान के उचित रखरखाव, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शिता के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की ‘किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने की प्रतिबद्धता‘ को पूर्ण करने के लिए सभी स्तरों पर संवेदनशीलता और तत्परता अपेक्षित है।

    संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी व उड़नदस्ता दल तैनात
    जिले के उपार्जन केंद्रों को पूर्व वर्षों के अनुभवों के आधार पर अतिसंवेदनशील, संवेदनशील एवं सामान्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। संवेदनशील केंद्रों पर पृथक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे।

    21 उपार्जन केंद्रों से 1.37 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य
    खरीफ वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसान 22 हजार 126 से 1 लाख 37 हजार 468 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है। विगत खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या 20 हजार 117 थीं, जिसमे से 19 हजार 606 किसानों ने उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय किए थे। इस वर्ष साख सहकारी समिति सहित 21 उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की जाएगी। धान खरीदी के लिए टोकन आवेदन प्रक्रिया 9 नवम्बर 2025 से प्रारंभ होगी। किसानों को सुबह 8 बजे से सुबह 9.30 बजे प्रदान किया जाएगा।

    कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि पीएम पोर्टल, सीएम जनदर्शन तथा जिला स्तरीय साप्ताहिक जनदर्षन में मांग एवं शिकायत से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निराकरण त्वरित गति से करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समय-सीमा के भीतर सभी आवेदनों का निरीक्षण कर संबंधित प्रकरणों का निराकरण करते हुए संबंधित आवेदकों को भी सूचना दें।

    कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सड़कों, चौक, चौराहे पर घुमंतू एवं अवारा मवेषियों के जमावड़ा पर चिंता व्यक्त करते हुए पषु पालन विभाग, नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायत के अधिकारियों को तत्काल इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    आज जनदर्शन में लगभग 25 आवेदको ने कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के समक्ष अपनी समस्याओं एवं शिकायत तथा मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए जिस पर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।

    बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती दीपिका नेताम सहित जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद

    October 14, 2026

    रायगढ़ के ग्राम रियापाली में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 14, 2026

    रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

    October 14, 2026

    उत्तराखंड में सड़क, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिलेगी गति, 218 करोड़ मंजूर

    October 14, 2026

    छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री साय ने जताई प्रसन्नता….

    October 14, 2026

    छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026-

    October 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा के दो दिवसीय संगठनात्मक वर्ग में चुनावी रणनीति पर मंथन, बीएल संतोष समेत वरिष्ठ नेता मौजूद

    October 14, 2026

    रायगढ़ के ग्राम रियापाली में सामुदायिक भवन का होगा निर्माण, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 14, 2026

    रायगढ़ में ग्रामीण विकास को नई गति, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने ग्राम केसाईपाली में किया विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन…..

    October 14, 2026

    उत्तराखंड में सड़क, पर्यटन और धार्मिक स्थलों के विकास को मिलेगी गति, 218 करोड़ मंजूर

    October 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.