Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MIT-WPU, पुणे में होगा वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट का आयोजन
    मध्यप्रदेश

    MIT-WPU, पुणे में होगा वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट का आयोजन

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MIT-WPU, पुणे में होगा वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट का आयोजन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनिया के 25 देशों के 500 से ज़्यादा दिग्गज एकजुट होकर इनोवेशन के भविष्य को नई दिशा देंगे
    भोपाल/पुणे 

    भारत में उच्च शिक्षा के प्रमुख संस्थानों में से एक, MIT वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (MIT-WPU) आने वाले 6-7 नवंबर, 2025 को वर्ल्ड टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ मिलकर पहले वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट 2025 की मेज़बानी करेगा। यह वैश्विक शिखर सम्मेलन बेहद महत्वपूर्ण है, जो टेक्नोलॉजी, विज्ञान और इनोवेशन के क्षेत्र में इंसानी कौशल को बढ़ावा देगा— इसमें दुनिया भर के संस्थानों, स्टार्टअप्स, नीति बनाने वालों और जाने-माने विचारकों के साथ-साथ 25 देशों के 500 से ज़्यादा प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत में इस शिखर सम्मेलन की मेज़बानी से यह ज़ाहिर है कि, दुनिया भर की टेक्नोलॉजी पर चर्चा और इनोवेशन पर आधारित सहयोग में देश की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। देश भर में शुरू की गई 'मेक इन इंडिया' जैसी पहल के तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टार्टअप्स की संख्या 1.6 लाख से ज़्यादा है, जिससे पता चलता है कि दुनिया में टेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए बेहतर माहौल के विकास में भारत सबसे आगे है। 
    दो दिनों तक चलने वाले इस शिखर सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसेज, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा के क्षेत्र में हुई बड़ी प्रगति पर चर्चा की जाएगी, और इस तरह जानकारी के आदान-प्रदान तथा विभिन्न क्षेत्रों में संवाद के लिए एक मंच उपलब्ध होगा। इस आयोजन में दुनिया भर के शोधकर्ता, टेक्नोलॉजी के जानकार, नीति-निर्माता और इंडस्ट्री के दिग्गज एकजुट होकर आने वाले दशक के लिए टेक्नोलॉजी की दिशा तय करेंगे।
    इस मौके पर डॉ. गणेश काकंदीकर, डीन (इनोवेशन, स्टार्टअप्स, एवं कोलैबोरेशन MIT-WPU), तथा वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट 2025, भारत के संयोजक, ने कहा: "इस शिखर सम्मेलन में विज्ञान और इनोवेशन के क्षेत्र के सभी प्रमुख विशेषज्ञ एकजुट होंगे, जो आने वाले कल की टेक्नोलॉजी और इंसान की भलाई के बीच के रिश्ते को और मज़बूत बनाएगा। यह सम्मेलन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी और डिजिटल बदलाव में भारत के योगदान को बढ़ावा देने के लिए सबसे महत्वपूर्ण मंच की भूमिका निभाएगा।"
    इस अवसर पर MIT-WPU के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, डॉ. राहुल वी. कराड ने कहा, "MIT-WPU में हम मानते हैं कि, टेक्नोलॉजी को सिर्फ नई-नई खोज के ज़रिए नहीं, बल्कि नेक इरादे के साथ इंसानियत की सेवा करनी चाहिए। भारत में वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट की मेज़बानी दुनिया को यह संदेश देती है कि, भविष्य में पूरी दुनिया में होने वाला इनोवेशन सबको साथ लेकर चलने वाला, नैतिकता पर आधारित और शांति की भावना से जुड़ा हुआ होना चाहिए। हम विज्ञान और अध्यात्म को जोड़कर, टेक्नोलॉजी को इंसानियत की तरक्की का जरिया बनाना चाहते हैं।"
    वर्ल्ड टेक्नोलॉजी ग्रुप के फाउंडर एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, पॉल जे. फोस्टर ने कहा, "वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट ने विश्व स्तर पर चर्चा के लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है, जो टेक्नोलॉजी, विज्ञान और इनोवेशन के साथ-साथ हमारे साझा भविष्य को आकार देने वाले लोगों को बढ़ावा देता है। भारत के पुणे में मौजूद बेहद सम्मानित संस्थान, MIT-WPU में हमारा पहला सम्मेलन 'इनोवेशन का प्रभाव, ग्लोबल कनेक्टिविटी तेजी लाने की जरूरत' की थीम पर आधारित है। यह सम्मेलन दुनिया भर के विचारकों और इनोवेशन करने वालों से ऐसी टेक्नोलॉजी के उपयोग की गुजारिश करता है, जो नेक इरादे और ज़िम्मेदारी के साथ इंसानियत की सेवा करे।" 
    इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले गणमान्य अतिथियों और दुनिया भर के प्रतिनिधियों में शामिल हैं:
    ●    डॉ. राहुल वी. कराड, एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट, MIT-WPU
    ●    डॉ. आर. एम. चिटनिस, वाइस-चांसलर, MIT-WPU
    ●    डॉ. प्रसाद खांडेकर, चीफ़ एकेडमिक ऑफिसर, MIT-WPU
    ●    पॉल जे. फोस्टर, को-फाउंडर एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, वर्ल्ड टेक्नोलॉजी ग्रुप
    ●    स्टीव हेलमैन, को-फाउंडर एवं बोर्ड सदस्य, वर्ल्ड टेक्नोलॉजी ग्रुप
    ●    डेबोरा पंडित-सवाफ, चेयरमैन, कोऑर्डिनेशन कमिशन, वर्ल्ड टेक्नोलॉजी समिट 2025, इंडिया
    ●    नंदन झा, सेक्रेटरी-जनरल एवं फाउंडर, गांधी मंडेला फाउंडेशन
    ●    जूलियन गोरनॉल-थॉड, जनरल मैनेजर, शंकाई स्पोर्ट्स    
    ●    स्टेफी बाउ, सीईओ, INIT ईस्पोर्ट्स
    इस शिखर सम्मेलन में 100 से ज़्यादा स्टार्टअप्स भाग लेंगे, जिनमें करीब आधे स्टार्टअप्स की कमान महिलाएँ संभाल रही हैं। यह शिखर सम्मेलन महिलाओं की अगुवाई में होने वाले इनोवेशन और टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में ग्लोबल साउथ के बढ़ते प्रभाव को उजागर करेगा।
    प्रमुख सत्रों में शामिल हैं:
    •    कल की आवाज़– इनोवेशन करने वाली पीढ़ी: युवाओं की आवाज़ और विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी का भविष्य
    •    इंडिया विज़न 2030– दुनिया की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने के लिए भारत का ब्लूप्रिंट
    •    इंसानी कौशल का सम्मान– शुरुआत, वर्तमान और भविष्य
    •    ग्लोबल साउथ का उदय – हमारे साझा भविष्य को नया रूप देने में ग्लोबल साउथ के बढ़ते प्रभाव के बारे में जानना
    •    दुनिया के लिए एक नई व्यवस्था को आकार देना
    •    अल्फा इनोवेशन नाउ– इंसानी कौशल का प्रदर्शन: वैज्ञानिक और युवा एंटरप्रेन्योर्स करेंगे बेहतरीन विचारों और इनोवेशन का प्रदर्शन
    इस शिखर सम्मेलन में मुख्य वक्तव्य, गहन चर्चा और विचार-विमर्श भी होंगे, जिन्हें शिक्षा जगत, उद्योग जगत और इनोवेशन करने वालों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हेल्थ-टेक, क्लाइमेट-टेक और शिक्षा में इनोवेशन पर होने वाली चर्चाओं में इस बात पर ज़ोर दिया जाएगा कि, टेक्नोलॉजी किस तरह सतत विकास और सामाजिक बदलाव लाने में मददगार है।
    जो लोग इस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं, वे कृपया आगे की जानकारी और रजिस्ट्रेशन के विवरण के लिए आयोजकों से संपर्क करें।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र…..

    August 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर CM धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं, बोले- भाई-बहन के प्रेम के साथ नारी सम्मान और सामाजिक सद्भाव का पर्व….

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.