Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»वंदना सिंह बनीं ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर: सौर ऊर्जा से घटा बिजली बिल, बढ़ी बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम….
    छत्तीसगढ़

    वंदना सिंह बनीं ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर: सौर ऊर्जा से घटा बिजली बिल, बढ़ी बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम….

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वंदना सिंह बनीं ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर: सौर ऊर्जा से घटा बिजली बिल, बढ़ी बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ाया कदम….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री “सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना” के माध्यम से देश में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई क्रांति शुरू हो चुकी है। अब आम नागरिक भी सौर ऊर्जा का उपयोग कर न केवल अपनी बिजली की जरूरतें पूरी कर रहे हैं, बल्कि स्वयं ऊर्जा उत्पादक बनते जा रहे हैं। अम्बिकापुर की श्रीमती वंदना सिंह इस परिवर्तन की सशक्त मिसाल हैं, जिन्होंने सौर ऊर्जा अपनाकर आत्मनिर्भर ऊर्जादाता बनने की दिशा में सराहनीय पहल की है।

    एक  लाख 8 हजार की सब्सिडी प्राप्त 

    श्रीमती वंदना सिंह ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप पैनल स्थापित कराया है। इससे अब वे अपनी बिजली जरूरत स्वयं पूरी कर रही हैं और अतिरिक्त ऊर्जा विद्युत विभाग को बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने लगी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार और राज्य सरकार से 30 हजार की कुल एक  लाख 8 हजार की सब्सिडी प्राप्त होगी। इस वित्तीय सहायता से सोलर पैनल लगाने की लागत में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे यह योजना अब सामान्य परिवारों के लिए भी किफायती और सुलभ हो गई है।

    प्रदूषण रहित नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत

    पहले उनके घर में बिजली की खपत अधिक होने के कारण हर महीने भारी बिल आता था, परंतु अब सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न होने से खर्च में भारी कमी आई है। वे कहती हैं कि अब हमें गर्व है कि हम अपने घर की जरूरत की बिजली स्वयं बना रहे हैं। इससे हमारी बचत बढ़ी है और पर्यावरण भी स्वच्छ बना है। यह प्रदूषण रहित और पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने आगे बताया कि इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि जो अतिरिक्त बिजली उत्पादन होता है, उसे विद्युत विभाग को बेचने पर भुगतान भी मिलता है। इस प्रकार आम नागरिक उपभोक्ता के साथ-साथ ऊर्जादाता बनकर आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं।

    देश सच में ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा

    वंदना सिंह ने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवाएं, शासन की सब्सिडी का लाभ लें और सूर्य की रोशनी से अपने जीवन को रोशन करें। उन्होंने कहा कि

    जब हर घर अपनी बिजली खुद बनाएगा, तब हमारा देश सच में ऊर्जा आत्मनिर्भर बनेगा।

    सरगुजा जिले में सौर ऊर्जा क्रांति की प्रगति

    सरगुजा जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत 2,000 सौर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 1,024 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो लक्ष्य का लगभग 51 प्रतिशत है। इनमें से 286 प्रकरण बैंकों को स्वीकृति के लिए भेजे गए हैं, जबकि 162 घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। तेजी से बढ़ते इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि जिले में यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास की दिशा में निरंतर प्रगति कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ’धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए’….

    September 4, 2026

    जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान…..

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें…..

    September 4, 2026

    पीएम किसान सम्मान निधि की बचत से खरीदी पहली गाय, आज 10 गायों के साथ आत्मनिर्भर बने 75 वर्षीय परशुराम गुप्ता….

    September 4, 2026

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण….

    September 4, 2026

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन….

    September 4, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ’धान से गेंदा की खेती की ओर बढ़े आनंद राम, 0.400 हेक्टेयर में कमाया 3.96 लाख रुपए’….

    September 4, 2026

    जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान…..

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र, अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें…..

    September 4, 2026

    Uttarakhand News: किसानों को मिलेगा ‘डिजिटल कवच’, CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ ऐप…..

    September 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.