Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मध्यप्रदेश में सड़क पर ठगी! युवक ने कारोबारी की पत्नी से गहने छीने
    मध्यप्रदेश

    मध्यप्रदेश में सड़क पर ठगी! युवक ने कारोबारी की पत्नी से गहने छीने

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मध्यप्रदेश में सड़क पर ठगी! युवक ने कारोबारी की पत्नी से गहने छीने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ग्वालियर
    लश्कर क्षेत्र से कारोबारी की पत्नी के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है। घटना में एक किशोर और एक युवक शामिल बताए जा रहे हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपितों का पता लगाया जा सके।

    ऐसे दिया घटना को अंजाम
    घटना के अनुसार, लश्कर स्थित चिटनिस की गोठ में रहने वालीं मीना बंसल बाजार जाने के लिए निकली थीं और महाराज बाड़े की तरफ जा रही थीं। इसी मार्ग पर एक किशोर उनसे मिला और उसने धौलपुर जाने का रास्ता पूछा। किशोर ने उन्हें बस स्टैंड का रास्ता बताया और वहीं अचानक एक युवक भी आ गया। युवक ने किशोर के हाथ में रखे थैले में दिख रहे नोटों के बारे में पूछा। इसके बाद थैले में नोटों की गड्डियां दिखाई गईं। थोड़ी देर में एक और महिला भी मौके पर आ गई। तीनों ने मीना बंसल से बातों में उलझाकर उन्हें गली की ओर ले जाकर गहने उतरवा लिए। आरोपितों ने गहने कपड़े में रख देने की बात कही और वहां से भाग गए। बाद में जब मीना ने कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें गहनों के स्थान पर कंकड़-पत्थर मिले। पीड़ित महिला ने तुरंत कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

    इंटर-स्टेट गैंग के सदस्य होने की संभावना
    पुलिस ने बताया कि मीना ने शिकायत के दौरान पूर्व में पकड़े गए आरोपितों की फोटो भी देखीं, पर महिला का कहना था कि इनमें से कोई भी वह पहचान नहीं पाईं। इसके बावजूद पुलिस को आशंका है कि यह लोग पहले पकड़े गए इंटर-स्टेट गैंग के सदस्य हो सकते हैं। जनकगंज क्षेत्र में यह गैंग दीपावली से पहले पकड़ा गया था, इसलिए आरोपितों की संभावित पहचान पर भी जांच की जा रही है।

    कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया, "महिला के साथ ठगी की घटना हुई है। FIR दर्ज कर ली गयी है। हमने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे हैं, इनमें संदेही व्यक्ति नजर आए हैं। उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।" पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज, गहनों की बिक्री-खरीदी के संभावित ठिकानों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामला गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी के साथ उनके जुड़ने वाले नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश जारी रहेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026

    NEET अभ्यर्थियों के हित में बड़ा फैसला, सरकार देगी परीक्षा के लिए निशुल्क यात्रा सुविधा

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारत का परचम, 102 स्वर्ण समेत 114 पदक जीतकर रचा इतिहास; CM धामी ने दी बधाई…..

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.