Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»मोबाइल की तरह वाहनों के नंबर भी होंगे पोर्टेबल, रजिस्ट्रेशन अब आसानी से ट्रांसफर होगा
    मध्यप्रदेश

    मोबाइल की तरह वाहनों के नंबर भी होंगे पोर्टेबल, रजिस्ट्रेशन अब आसानी से ट्रांसफर होगा

    News DeskBy News DeskOctober 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोबाइल की तरह वाहनों के नंबर भी होंगे पोर्टेबल, रजिस्ट्रेशन अब आसानी से ट्रांसफर होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल 

    मोबाइल नंबर की तरह अब वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी पोर्ट हो सकेगा। यदि कोई वाहन मालिक पुराने वाहन का नंबर चाहता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। केवल एक आवेदन के जरिए पुराने वाहन का नंबर नए वाहन में मिल जाएगा। हाल ही में परिवहन विभाग ने यह सुविधा शुरू की है।

    इस सुविधा का लाभ लेने के लिए वाहन मालिक को स्क्रैप सेंटर में अपना पुराना वाहन बेचना होगा। वहां से वाहन को डिस्मेंटल करने का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। यदि वाहन मालिक चाहता है कि उसके पास वही रजिस्ट्रेशन नंबर रहे, तो उसे परिवहन विभाग में स्क्रैप सेंटर से प्राप्त सर्टिफिकेट के साथ आवेदन करना होगा। इसके आधार पर उसे उसके वाहन का पुराना नंबर नए वाहन के लिए आवंटित कर दिया जाएगा।

    पसंदीदा नंबर के लिए देनी पड़ती थी शुल्क

    यदि वाहन मालिक मनचाहा नंबर चाहते हैं तो उन्हें एमपी ऑनलाइन या वाहन डीलर के माध्यम से परिवहन विभाग की वेबसाइट पर नंबर का चयन करना होता है। उसे ढाई हजार से पांच हजार रुपए फीस चुकानी पड़ती है। जबकि वीआइपी नंबर के लिए वेवसाइट पर ऑक्शन में भाग लेना होता है। जिसकी बिड अधिक होती है उसे नंबर आवंटित कर दिया जाता है।

    स्क्रैप पॉलिसी को मिलेगा बढ़ावा

    2021-22 के आम बजट में सरकार ने घोषणा की थी कि 15 साल पुराने सरकारी और प्राइवेट तथा 20 साल पुराने कमर्शियल वाहन को सड़कों से हटाया जाना है। इस योजना को स्क्रैप पॉलिसी नाम दिया गया था। पिछले एक दशक में लाखों नई गाड़ियां सड़क पर आईं। अब इस व्यवस्था के लागू होने से स्क्रैप पॉलिसी को बढ़ावा मिलेगा।

    सरकार ने कहा तुरंत अपडेट करें अपना फोन नंबर, घर बैठे मोबाइल से हो जाएगा काम

    आधार कार्ड या फिर पैन कार्ड, सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ मोबाइल नंबर अपडेट होना बहुत जरूरी है। क्या आपने कभी सोचा है कि ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भी मोबाइल लिंक होना कितना जरूरी है। MORTH India ( भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके ड्राइविंग लाइसेंस धारकों और पंजीकृत वाहन मालिकों से आग्रह किया है कि वे अपना मोबाइल नंबर वाहन और सारथी पोर्टल पर अपडेट करवा लें। लोगों को इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन ही अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं। पूरा प्रोसेस जानने के लिए नीचे पढ़ें।

    मोबाइल से ही हो जाएगा काम
    RTO ऑफिस में जाकर लंबी लाइन में लगे बिना ही आप ड्राइविंग लाइसेंस को अपडेट करा सकते हैं। इसका यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि विवरण पूरी तरह सटीक है। ट्वीट में एक QR कोड भी दिया गया है, जिसे मोबाइल से स्कैन करते ही आप सीधा वाहन और सार्थी पोर्टल पर पहुंच जाएंगे। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नंबर अपडेट करना का प्रोसेस बहुत ही आसान है।

    मोबाइल मंबर अपडेट कराने के लिए आपके पास होनी चाहिए ये जानकारियां
    परिवाहन और सार्थी पोर्टल पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आपके पास कुछ जानकारियां होनी चाहिए।

        व्हीकल का रजिस्ट्रेशन नंबर
        रजिस्ट्रेशन की तारीख
        वाहन का चेसिस नंबर
        ड्राइविंग लाइसेंस नंबर
        ड्राइविंग लाइसेंस जिसके नाम पर है उसकी जन्म तिथि
        ऐसे और भी कई डिटेल की जरूरत होगी।

    एक टैप में पहुंच जाएंगे वेबसाइट

        आप जैसे ही परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। वेबसाइट पर जाते ही आपको एक पॉप-अप स्क्रीन दिखेगी।
        इस स्क्रीन पर नंबर अपडेट करने के कहा जाएगा। साथ ही दो QR कोड दिए जाएंगे
        कोड के नीचे वेबसाइट के लिए लिंक भी दिया जाता है।
        एक लिंक परिवाहन पोर्टल और दूसरा लिंक सार्थी परिवहन पोर्टल का है।
        इन लिंक पर क्लिक करते ही आप दोनों वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे।
        यहां आपको नंबर अपडेट करने के लिए अपने व्हीकल की कुछ डिटेल भरनी होगी।
        इसमें व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर , रजिस्ट्रेशन डेटा आदि शामिल है।
        इन डिटेल को भरने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आवेदन सबमिट हो जाएगा।

    हालांकि, ध्यान रखें कि इसके लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। अगर आप मोबाइल से ऑनलाइन नंबर अपडेट नहीं पा रहे हैं तो RTO ऑफिस जाकर भी ऐसा करा सकते हैं।

     

     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.