Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एम्स और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकलसेल की रोकथाम के लिए होगा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग….
    छत्तीसगढ़

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एम्स और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकलसेल की रोकथाम के लिए होगा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग….

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एम्स और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकलसेल की रोकथाम के लिए होगा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत एम्स रायपुर और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से अनुसूचित क्षेत्रों में सिकलसेल बीमारी का स्क्रीनिंग कर उपचार करने के लिए पुख्ता उपाय किए जाएंगे। सिकलसेल के स्क्रीनिंग व उपचार के लिए वार्षिक कार्ययोजना पर विचार मंथन किया गया। इसके लिए मितानिनों के सहयोग से डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग करने पर भी सहमति बनी। आदिम जाति, अनुसूचित जाति एव पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में सेंटर आफ कम्पीटेंस की स्थापना हेतु गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में संपन्न हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिकल सेल बीमारी की रोकथाम, उपचार, काउंसलिंग, जनजागरण हेतु वार्षिक कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया।

    गौरतलब है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत राज्य में सिकलसेल बीमारी की रोकथाम के संबंध में भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में राज्य स्तरीय समिति गठित की गई है।

    प्रमुख सचिव श्री बोरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीओसी की स्थापना, संचालन एवं प्रबंधन के लिए क्रियान्वयन एजेंसी के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इसी प्रकार निर्धारित एजेंसी द्वारा किये जाने वाले स्थापना कार्य की मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग द्वारा तथा सीओसी की स्थापना हेतु राशि का अंतरण आयुक्त सह संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं को किये जाने पर सहमति बनी।

    एम्स और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में सिकलसेल की रोकथाम के लिए होगा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग

    समिति की बैठक में योजना-मिशन के क्रियान्वयन में योगदान देने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विषय विशेषज्ञ (मैदानी स्तर) का चयन कर नामांकित कर प्रस्ताव विभाग को उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। इसी तरह भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दिये गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप स्थापना सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

    राज्य स्तरीय समिति की बैठक में सचिव स्वास्थ्य सेवाएं श्री अमित कटारिया, आयुक्त आदिम जाति विकास डॉ. सारांश मित्तर, प्रोफेसर ई.महापात्रा, विभागाध्यक्ष एससीयू एम्स रायपुर, सिकलसेल प्रभाग के नोडल अधिकारी डॉ. अभ्युदय तिवारी, डॉ. मेनका चंद्राकर डिप्टी कमिश्नर, डॉ. अस्मिता बेहरा राज्य सलाहकार ब्लड बैंक रायपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026

    नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया किसानों का भरोसा, कम लागत में मिला बेहतर उत्पादन….

    June 9, 2026

    आवास एवं पर्यावरण श्रीओपी चौधरी ने विभिन्न आवासीय कॉलोनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक…..

    June 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पेड़ों की सुरक्षा और संवर्धन पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता – राज्यपाल रमेन डेका……

    June 10, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना…..

    June 10, 2026

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें- राज्यपाल रमेन डेका…

    June 10, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई….

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.