Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»जबलपुर में सनसनीखेज वारदात: छोटे भाई ने प्रॉपर्टी विवाद में भाई-भाभी की चाकू से हत्या की
    मध्यप्रदेश

    जबलपुर में सनसनीखेज वारदात: छोटे भाई ने प्रॉपर्टी विवाद में भाई-भाभी की चाकू से हत्या की

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जबलपुर में सनसनीखेज वारदात: छोटे भाई ने प्रॉपर्टी विवाद में भाई-भाभी की चाकू से हत्या की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जबलपुर
     जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र के बल्दी कोरी दफाई में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एक भयानक हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, बबलू चौधरी ने अपने बड़े भाई संजय चौधरी और उनकी पत्नी की बीच सड़क पर हत्या कर दी, जिसके बाद वह फरार हो गया। शहर के घमापुर थाना क्षेत्र सुबह 11 से 12 बजे के बीच यह वारदात हुई। बल्दी कोरी दफाई क्षेत्र में संजय चौधरी (45) और उनकी पत्नी बबीता चौधरी (40) रहते हैं। बगल में ही छोटा भाई बबलू चौधरी भी रहता है। पिछले कुछ दिनों से प्रॉपर्टी की किसी बात को लेकर परिवार में अनबन चल रही थी।

    शुक्रवार को भी सुबह छोटे भाई का बड़े भाई और भाभी के साथ विवाद हुआ था। अचानक छोटे भाई बबलू ने चाकू निकाल लिया और भाई और भाभी पर टूट पड़ा। चाकू से वार होने पर बड़ा भाई घर से निकलकर अपने मोहल्ले की गलियों में भागा, पीछे-पीछे छोटा भाई बबलू चाकू से हमला करते जा रहा था। बताया जा रहा है कि छोटे भाई ने दोनों पर ताबड़तोड़ इतने वार किए कि बड़े भाई और भाभी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

    घमापुर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चौधरी परिवार में मातम पसर गया, रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से सभी सहम गए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

    पुलिस ने बताया कि दोनों ही भाई अपने पैतृक मकान में रहते हैं। दोनों के हिस्से अलग-अलग हैं। इसी मकान में उनके दादा रामलाल की जमीन भी है। इस जमीन प संजय ने मकान बनवा लिया था। बबलू ने इस जमीन पर अपना हक मांगना शुरू कर दिया तो संजय और भाभी बबीता ने विवाद किया। इस पर आरोपी बबलू का कहना है कि दादा की जमीन पर उसका भी हक है।करीब एक माह से इसी बात को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार लड़ाई भी हुई। आस-पड़ोस के लोगों ने हमेशा समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। शुक्रवार को भी जब विवाद हुआ तो किसी की समझाइश काम नहीं आई और दोहरा हत्याकांड हो गया।

    ये है पूरा मामला…
    स्थानीय पुलिस और अस्पताल सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने मृतकों को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, बबलू और संजय चौधरी पैतृक मकान और जमीन को लेकर विवाद में थे। दोनों भाई घर के दो हिस्सों को लेकर लड़ाई कर रहे थे। इसके अलावा, उनके दादा रामलाल की जमीन पर संजय ने मकान बनवा लिया था, जबकि बबलू का दावा था कि उसे भी उस जमीन पर हक है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले लगभग एक महीने से दोनों भाइयों के बीच झगड़े चल रहे थे। कई बार पड़ोसियों ने मध्यस्थता करने की कोशिश की, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।

    पुलिस की कार्रवाई
    घटना के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। आरोपी बबलू चौधरी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। थाना पुलिस ने बताया कि मकान और जमीन के विवाद ने हत्या को जन्म दिया, और यह मामला परिवारिक रंजिश से जुड़ा है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। उन्होंने कहा कि छोटे-मोटे झगड़े अक्सर होते हैं, लेकिन यह कि विवाद हत्या तक पहुंच जाए, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 

    चाकू लेकर घर के बाहर पहुंचा, भाई को बुलाया बबलू हाथ में चाकू लेकर संजय के घर पहुंचा। गाली देते हुए संजय को बाहर बुलाया। संजय जैसे ही बाहर आया, बबलू ने हमला कर दिया। संजय के गंभीर घायल होने के बाद बबलू घर में घुसा और भाभी बबीता पर भी एक के बाद एक कई वार किए। फिर वहां से चाकू लहराते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घमापुर पुलिस को सूचना दी।

    मजदूरी करता है दोहरे हत्याकांड का आरोपी घमापुर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को ने बताया कि संजय चौधरी नमकीन का व्यापार करता था, जबकि बबलू मजदूरी करता है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: देवभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना…..

    April 14, 2026

    Uttarakhand News- विकास के पथ पर उत्तराखंड: PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले—‘नई रफ्तार मिलेगी’…

    April 14, 2026

    Uttarakhand News- 4 वर्षों में उत्तराखण्ड को विकास की नई रफ्तार: 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर तेज काम, कनेक्टिविटी को मिला नया आयाम…..

    April 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

    April 14, 2026

    साड़ी गुणवत्ता पर सरकार सख्त, मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निर्देश पर जांच तेज, प्रबंध संचालक खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को पत्र जारी,दोष मिलने पर कार्रवाई और साड़ियों के बदलाव के निर्देश…..

    April 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती में वेदांता पावर प्लांट हादसे पर जताया गहरा शोक, जांच के दिए निर्देश….

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: देवभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रसिद्ध डाट काली मंदिर में की पूजा-अर्चना, उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना…..

    April 14, 2026

    Uttarakhand News- विकास के पथ पर उत्तराखंड: PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले—‘नई रफ्तार मिलेगी’…

    April 14, 2026

    Uttarakhand News- 4 वर्षों में उत्तराखण्ड को विकास की नई रफ्तार: 2 लाख करोड़ की परियोजनाओं पर तेज काम, कनेक्टिविटी को मिला नया आयाम…..

    April 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 515 नई पैक्स समितियों का कल करेंगें वर्चुअल शुभारंभ…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.