Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ: घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम….
    छत्तीसगढ़

    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ: घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम….

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लखन लाल को मिला दोहरा लाभ: घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोनों में उजाला और बचत का संगम….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना” आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा, बचत और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी लेकर आई है। इस योजना का लाभ उठाकर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा के व्यवसायी लखन लाल देवांगन ने न केवल अपने बिजली खर्च को कम किया है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

    लखन लाल देवांगन शक्ति हार्डवेयर नामक दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि मोबाइल के माध्यम से जब उन्होंने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी प्राप्त की तो यह योजना उन्हें अत्यंत उपयोगी और लाभदायक लगी। एक व्यवसायी होने के नाते उन्होंने सबसे पहले अपनी हार्डवेयर की दुकान में 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया। कुछ ही समय में उन्हें इसका सीधा लाभ दिखाई देने लगा और बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई जिससे उनका मासिक खर्च लगभग शून्य के बराबर हो गया।

    लखन लाल देवांगन ने आगे बताया कि दुकान में सकारात्मक परिणाम देखने के बाद उन्होंने अपने घर पर भी 4 किलोवाट का सोलर पैनल इंस्टॉल करवाया। अब उनके घर और दुकान दोनों स्थानों का बिजली बिल लगभग नगण्य हो गया है। इस योजना के तहत उन्हें शासन से सब्सिडी भी प्राप्त हुई जिससे स्थापना की लागत में कमी आई और सौर ऊर्जा को अपनाना और भी आसान बन गया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक दूरदर्शी और जनहितकारी पहल है जिसने आम जनजीवन को सशक्त बनाया है।

    उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने न केवल आमजन को आर्थिक रूप से राहत दी है बल्कि स्वच्छ ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को भी नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे इस पहल का हिस्सा हैं और वे सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि वे भी आगे बढ़कर इस योजना का लाभ लें ताकि हर घर आत्मनिर्भर बने और हर छत से स्वच्छ ऊर्जा का प्रसार हो सके।

    यह योजना छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। लोग इसे अपनाकर न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार में भी योगदान दे रहे हैं। वास्तव में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज आमजन के जीवन में उजाला ही नहीं बल्कि राहत और गर्व की नई किरण बन चुकी है। न केवल बिजली बिल में बचत कर रहे हैं बल्कि हरित ऊर्जा के प्रसार में भी योगदान दे रहे हैं। वास्तव में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आज आमजन के जीवन में उजाला ही नहीं बल्कि राहत और गर्व की नई किरण बन चुकी है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    नक्सलमुक्त बस्तर में विकास की नई गूंज : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात….

    April 13, 2026

    खेती में डिजिटल क्रांति की नई उड़ान: एग्रीस्टेक परियोजना से किसानों को तकनीकी ताकत, छत्तीसगढ़ को मिले 104 करोड़ रुपए, डिजिटल क्रॉप सर्वे से बढ़ी पारदर्शिता, 58 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार….

    April 13, 2026

    विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान: श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे…..

    April 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.