Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सोलर लगाया पैसा बचाया, त्यौहार मनेगा झमाझम: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सुनीता पटेल को बिजली बिल के तनाव से मिली मुक्ति….
    छत्तीसगढ़

    सोलर लगाया पैसा बचाया, त्यौहार मनेगा झमाझम: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सुनीता पटेल को बिजली बिल के तनाव से मिली मुक्ति….

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सोलर लगाया पैसा बचाया, त्यौहार मनेगा झमाझम: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सुनीता पटेल को बिजली बिल के तनाव से मिली मुक्ति….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरे जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपने घर में सोलर सिस्टम लगाकर अब खुद ही बिजली निर्माता बन गए हैं और इसे वापस बिजली वितरण कंपनी को दे रहे हैं। जिससे उनके घर का बिजली का बिल न के बराबर या फिर बहुत कम आ रहा है। राज्य में घरेलू सोलर पावर प्लांट लगाने के मामले में रायगढ़ जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी और स्थानीय बैंकों के सहयोग से लोग आसानी से सोलर सिस्टम अपने घरों में लगवा रहे हैं।

    सोलर सिस्टम लगाने से पैसे की बचत

    रायगढ़ शहर की लाभार्थी सुनीता पटेल बताती हैं कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्होंने आसानी से आवेदन किया। आवेदन के बाद बैंक से तुरंत लोन मिला और अगले दिन उनके घर में 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लग गया। बीते दो महीने से उनके घर का बिजली बिल नहीं के बराबर आ रहा है, जो पहले 3 हजार रुपये से अधिक का आता था अब वह ऋणात्मक में आ रहा है। इसका फायदा देखते हुए उन्होंने अपने घर में एक और सोलर सिस्टम लगवा लिया। सुनीता पटेल कहती है कि सोलर सिस्टम लगाने से पैसे की बचत हो रही है, इस बार उनका दीवाली अच्छे से मनेगा।

    एक लाख से अधिक की सब्सिडी

    केंद्र और राज्य द्वारा लोगों को 3 किलोवाट के सोलर सिस्टम में 1 लाख 08 हजार रूपये की सब्सिडी मिल रही है। जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रूपये मिल रहे हैं। 3 किलोवाट के सिस्टम को लगाने में प्रति सिस्टम 1 लाख 90 हजार रूपये का खर्च आता है सब्सिडी काटने के बाद यह रकम महज 72 हजार रूपये हो जाती है जिसे सभी बैंक 6 प्रतिशत की दर से 10 साल के लिए ऋण दे रहे हैं। हजार रूपये से कम के मासिक किश्तों में यह सिस्टम पड़ जाता है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों को संबल देने “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026” हेतु आवेदन आमंत्रित….

    April 17, 2026

    माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम….

    April 17, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण…..

    April 17, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मैनपाट के मतरिंगा में शेड निर्माण का किया भूमिपूजन…..

    April 17, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सियान गुड़ी का किया शुभारंभ : बुजुर्गों के साथ कैरम खेलकर वरिष्ठजनों का बढ़ाया हौंसला….

    April 17, 2026

    ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ बना जशपुर के बच्चों के लिए अंतरिक्ष ज्ञान का चलता-फिरता विद्यालय….

    April 17, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संस्कृति विभाग द्वारा लोक कलाकारों को संबल देने “मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026” हेतु आवेदन आमंत्रित….

    April 17, 2026

    माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम….

    April 17, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने महिला थाना का किया लोकार्पण…..

    April 17, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मैनपाट के मतरिंगा में शेड निर्माण का किया भूमिपूजन…..

    April 17, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.